New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

चंद्र नव वर्ष (Lunar New Year) क्या और कब मनाया है? प्रमुख परंपराएं और रीति-रिवाज

  • हाल ही में Moscow में चंद्र नव वर्ष को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 
  • पांडा-थीम वाले कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, लालटेन सजावट और चीनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस उत्सव को अंतरराष्ट्रीय रंग दे दिया। 
  • यह दिखाता है कि चंद्र नव वर्ष अब केवल एशिया तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक उत्सव बन चुका है।


चंद्र नव वर्ष क्या है ?

  • चंद्र नव वर्ष (Lunar New Year) चंद्र-सौर (Lunisolar) कैलेंडर के अनुसार नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। 
  • यह कैलेंडर प्राचीन चीन में विकसित हुआ था और आज भी कई एशियाई देशों में पारंपरिक रूप से उपयोग किया जाता है।
  • पश्चिमी देशों में इसे अक्सर चीनी नव वर्ष (Chinese New Year) कहा जाता है, लेकिन यह केवल चीन तक सीमित नहीं है।

यह कब मनाया जाता है ?

  • यह चंद्र कैलेंडर की पहली अमावस्या (New Moon) के दिन मनाया जाता है।
  • यह तिथि हर साल बदलती है।
  • आमतौर पर यह 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच पड़ती है।

क्योंकि चंद्र कैलेंडर चंद्रमा के चक्रों पर आधारित है, इसलिए इसकी तारीख ग्रेगोरियन कैलेंडर (सामान्य अंग्रेजी कैलेंडर) से अलग होती है।

चंद्र कैलेंडर कैसे काम करता है ?

  • चंद्र कैलेंडर में 12 महीने होते हैं।
  • प्रत्येक महीना लगभग 29.5 दिनों का होता है (चंद्रमा का एक पूरा चक्र)।
  • 12 चंद्र महीने मिलकर लगभग 354 दिन बनते हैं।
  • जबकि सौर वर्ष लगभग 365 दिन का होता है। 
  • इस अंतर को संतुलित करने के लिए समय-समय पर एक अतिरिक्त (लीप) महीना जोड़ा जाता है, ताकि कैलेंडर मौसम के अनुरूप बना रहे।

इसे किन-किन देशों में मनाया जाता है ?

चंद्र नव वर्ष कई एशियाई देशों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है:

  • चीन – Chinese New Year
  • वियतनाम – Tet
  • दक्षिण कोरिया – Seollal
  • सिंगापुर
  • मलेशिया

हर देश में इसकी अपनी परंपराएं और रीति-रिवाज हैं।

प्रमुख परंपराएं और रीति-रिवाज

  • लाल लिफाफों (Hongbao) में पैसे देना,लाल लालटेन से सजावट
  • ड्रैगन और शेर नृत्य (Dragon & Lion Dance),आतिशबाज़ी,परिवार के साथ विशेष भोजन,लाल रंग को शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

मॉस्को में चंद्र नव वर्ष

मॉस्को में आयोजित हालिया समारोहों में:-

  • पांडा-थीम वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • पारंपरिक चीनी नृत्य
  • कला प्रदर्शनियां
  • भोजन उत्सव

इन आयोजनों ने रूस और चीन के सांस्कृतिक संबंधों को भी उजागर किया।

वैश्विक महत्व

आज चंद्र नव वर्ष:

  • सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है
  • परिवार और परंपराओं का उत्सव है
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला पर्व बन चुका है

यह केवल एक कैलेंडर परिवर्तन नहीं, बल्कि नई शुरुआत, सौभाग्य और समृद्धि की कामना का उत्सव है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR