New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. मुद्रावाद (Monetarism)

18-Oct-2022

यह एक व्यापक आर्थिक सिद्धांत है जिसके अनुसार सरकारें धन की आपूर्ति की वृद्धि दर को लक्षित कर आर्थिक स्थिरता बनाए रख सकती हैं। इसके अनुसार अर्थव्यवस्था में धन की कुल मात्रा आर्थिक विकास की प्राथमिक निर्धारक है।

2. बुलव्हिप प्रभाव (Bullwhip Effect)

17-Oct-2022

यह आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन से संबंधित एक महत्वपूर्ण घटना है। इसके तहत अंतिम उपभोक्ता की मांग में एक सूक्ष्म परिवर्तन उत्पादक द्वारा की जाने वाली आपूर्ति में एक व्यापक परिवर्तन का कारण बनती है।

3. गेट विश्लेषण (Gait Analysis)

14-Oct-2022

गेट को पैदल चलने या शारीरिक मुद्रा के रूप में परिभाषित किया गया है। इसका उपयोग पैर के उपचार को प्रभावित करने वाली स्थितियों के मूल्यांकन और निदान के लिये किया जाता है। वर्तमान में सीसीटीवी आदि से प्राप्त फुटेज में चाल के विश्लेषण के आधार पर आपराधिक मामलों में संदिग्धों की पहचान करने के लिये फोरेंसिक वैज्ञानिकों द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा है।

4. रिवर्स ऑक्शन (Reverse Auction)

13-Oct-2022

 ‘रिवर्स ऑक्शन’ एक ऐसी नीलामी प्रक्रिया है, जिसमें खरीदार (क्रेता) और विक्रेता की पारम्परिक भूमिकाएँ उलट जाती हैं अर्थात् रिवर्स ऑक्शन में विभिन्न विक्रेता उन कीमतों को प्राप्त करने के लिये बोली लगाते हैं, जिन पर वे अपना माल और सेवाएँ बेचना चाहते हैं। इस प्रकार, इस प्रक्रिया में एक खरीदार और कई सम्भावित विक्रेता हो सकते हैं। रिवर्स ऑक्शन को गिरते मूल्य की नीलामी प्रक्रिया भी कहते हैं। सरकारी अनुबंधों के लिये बोली लगाना रिवर्स नीलामी का एक उदाहरण है।

5. वेट मार्केट (Wet Market)

12-Oct-2022

वेट मार्केट ऐसे स्थान होते हैं जहां जीवित या मृत जानवर या उनके मांस को बेचा जाता है। इसमें ताजे मांस, मछलियां, समुद्री खाद्य, पक्षी तथा रेंगने वाले जंतु आदि शामिल होते हैं। इनकी सफाई और इनको सुरक्षित रखने में पानी के अधिक प्रयोग के कारण इसे वेट मार्केट कहते हैं। इस पद का सर्वप्रथम प्रयोग सिंगापुर में किया गया और अधिकांशत: दक्षिण-पूर्वी एशिया में इसका प्रयोग होता है। चीन के वुहान वेट मार्केट से कोरोनोवायरस के संभावित प्रसार के कारण यह चर्चा में है।

6. युद्धकारी आधिपत्य (Belligerent Occupation)

11-Oct-2022

किसी सत्ताधारी शक्ति द्वारा अपने संप्रभु क्षेत्र से बाहर के क्षेत्र पर प्रभावी सैन्य नियंत्रण स्थापित करने को युद्धकारी आधिपत्य कहते हैं। इस क्षेत्र को तब अधिकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। रूस द्वारा यूक्रेन के क्षेत्रों पर अधिकार करने के बाद यह पद चर्चा में हैं।

7. सतर्कतावाद (Vigilnatism)

10-Oct-2022

कानूनी अधिकार के बिना अपराध को रोकने या संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने, जांच करने और दंडित करने के लिये सामान्य लोगों (भीड़तंत्र आदि) द्वारा की जाने वाली अनौपचारिक कार्रवाई को सतर्कतावाद कहा जाता है।

8. सिजेंडर (Cis gender)

08-Oct-2022

इस शब्द का प्रयोग उन लोगों के लिये किया जाता है जिनकी वर्तमान पहचान और अभिव्यक्ति जन्म के समय उनकी लैंगिक पहचान से मेल खाती है। यह शब्द ट्रांसजेंडर के विपरीत माना जाता है। सिजेंडर को अपारलिंगी भी कहते हैं।

9. रेडियोमेट्रिक डेटिंग (Radiometric Dating)

07-Oct-2022

यह चट्टानों की आयु निर्धारित करने की एक विधि है, जिसमें थर्मल आयनीकरण मास स्पेक्ट्रोमीटर उपकरण द्वारा किसी नमूने में दो अलग-अलग समस्थानिकों के अनुपात का आकलन किया जाता है।

10. डिजिटल कार्बन फुटप्रिंट (Digital Carbon Footprint)

03-Oct-2022

डिजिटल उपकरणों के उत्पादन, उपयोग और डाटा हस्तांतरण से उत्सर्जित कार्बन डाई ऑक्साइड (CO₂) को ‘डिजिटल कार्बन फुटप्रिंट’ कहा जाता है। इससे अपेक्षाकृत अधिक कार्बन उत्सर्जन होता है। इंटरनेट, ईमेल और क्लाउड-आधारित सेवाओं ने कंप्यूटर, स्मार्टफोन और डाटा केंद्रों में बिजली व कूलिंग के अधिक उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि की है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR