IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. एक्रीशन डिस्क (Accretion Disk)

18-Mar-2025

एक्रीशन डिस्क ब्लैक होल के चारों ओर गैस की एक घूमती हुई डिस्क है जो इसके प्राथमिक प्रकाश स्रोत के रूप में कार्य करती है। ब्लैक होल आस-पास के तारों या अंतरतारकीय गैस से पदार्थ (एक्रीशन) का उपभोग करते हैं, जिससे एक गर्म, चमकीली और तेजी से घूमने वाली डिस्क का निर्माण होता है।

2. आई.सी.डी.-11 (ICD-11)

17-Mar-2025

यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा रोगों एवं स्वास्थ्य स्थितियों को वर्गीकृत करने के लिए एक मानकीकृत वैश्विक प्रणाली है। सर्वप्रथम इसे वर्ष 1893 में पेश किया गया था। वर्तमान में इसका 11वां संशोधन (ICD-11) प्रस्तुत किया गया है। इसे पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली 'आयुष' को शामिल करने के लिए विस्तारित किया गया है जो वैश्विक स्वास्थ्य निगरानी, नीति निर्माण एवं स्वास्थ्य संबंधी SDG को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

3. नैनोफॉर्मूलेशन (Nanoformulations)

13-Mar-2025

नैनोफॉर्मूलेशन को दवाओं के ऐसे फॉर्मूलेशन या संयोजन के रूप में परिभाषित किया जाता है जो अपनी चिकित्सीय प्रभावकारिता को बढ़ाने के लिए नैनो तकनीक का उपयोग करते हैं। ये विशेष रूप से विषाक्तता को कम करके, घुलनशीलता में सुधार करके और जैव उपलब्धता को बढ़ाकर मौजूदा दवाओं के वितरण व प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

4. इम्पोस्टर सिंड्रोम (Impostor Syndrome)

12-Mar-2025

एक मनोवैज्ञानिक प्रवृत्ति है, जिसमें व्यक्ति अपनी क्षमताओं व उपलब्धियों पर संदेह करता है और स्वयं को धोखेबाज़ समझता है। उसे यह डर रहता है कि लोग उसकी वास्तविकता जान लेंगे, भले ही उसने कई सफलताएँ हासिल की हों। इसके मुख्य कारण आत्म-संदेह, परफेक्शनिज़्म, समाज का दबाव और दूसरों से तुलना हैं।

5. खलवत (Khalwat)

11-Mar-2025

यह शरिया कानून में एक अपराध है, जिसमें विपरीत लिंग के किसी ऐसे सदस्य के साथ अकेले में पकड़े जाना शामिल है जो निकटतम पारिवारिक सदस्य नहीं है। इस अवस्था को खलवत के रूप में जाना जाता है।

6. ऑर्फन फसलें (Orphan Crops)

10-Mar-2025

वे फसलें जो क्षेत्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण होती हैं लेकिन उन्हें वैश्विक व्यापार और अनुसंधान में अधिक प्राथमिकता नहीं दी जाती। इसमें मुख्य रूप से मोटे अनाजों, जैसे- बाजरा, जौ, कसावा आदि को शामिल किया जाता है। सामान्यतः ये फसलें अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका में उत्पादित की जाती है।

7. गैलेक्टिका (Galactica)

08-Mar-2025

 यह एक प्रकार का ए.आई. एल्गोरिदम है जो मानव भाषा की जटिल अवधारणाओं को हल करने, अकादमिक साहित्य की खोज करने तथा गणितीय समस्याओं को हल कर उसे वैज्ञानिक कोड में परिवर्तित करने में सक्षम है।

8. पारिस्थितिक केंद्रवाद (Ecocentrism)

05-Mar-2025

पारिस्थितिक केंद्रवाद एक पर्यावरण आंदोलन से जुड़ी विश्वास-प्रणाली है, जो मनुष्य और पर्यावरण के बीच समान संबंध की वकालत करती है। इसके अनुसार, मनुष्य संपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र का मात्र एक हिस्सा है और उसकी कोई विशेष ऊँची स्थिति नहीं है। यह विचारधारा हरित पारिस्थिति‍की से गहराई से जुड़ी हुई है।

9. बुलव्हिप प्रभाव (Bullwhip Effect)

04-Mar-2025

यह आपूर्ति शृंखला में एक ऐसी घटना को दर्शाता है, जिसमें खुदरा स्तर पर मांग में हल्के बदलाव से आपूर्ति शृंखला के अन्य स्तरों (थोक विक्रेता, वितरक, और निर्माता) पर मांग में बड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।

10. सिजेंडर (Cisgender)

03-Mar-2025

सिजेंडर शब्द का प्रयोग उन लोगों के लिए किया जाता है, जिनकी वर्तमान पहचान एवं अभिव्यक्ति जन्म के समय उनकी लैंगिक पहचान से मेल खाती है। यह शब्द ट्रान्सजेंडर के विपरीत माना जाता है। सिजेंडर को अपारलिंगी भी कहते हैं।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.