New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

NEWS ARTICLES

उत्तर कोरिया का उपग्रह

14-Sep-2023

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया को उपग्रह बनाने में मदद करने का वादा किया और 13 सितंबर 2023 को वार्ता से पहले उत्तर कोरिया के राष्ट्र प्रमुख किम जोंग उन को रूस की सबसे आधुनिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण सुविधा दिखाई. वार्ता में सैन्य मामलों को शामिल करने की उम्मीद है।

कृत्रिम वर्षा (Cloud Seeding)

14-Sep-2023

दिल्ली सरकार सर्दियों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम वर्षा कराने के लिए क्लाउड सीडिंग तकनीक के इस्तेमाल पर विचार कर रही है। 

14 सितम्बर: हिंदी दिवस

14-Sep-2023

14 सितम्बर 1949 में भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई एक इंडो-आर्यन भाषा हिंदी को नवगठित राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी और अपनाया। हिंदी दिवस की तारीख हिंदी भाषा के महत्व पर ध्यान देने के साथ, भारत की भाषाई विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का जश्न मनाने का एक अवसर है।

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट का चरण- III

14-Sep-2023

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चार साल (2023 से आगे) के लिए केंद्रीय योजना के रूप में ई-कोर्ट प्रोजेक्ट चरण- III को 13 सितंबर 2023 को मंजूरी दे दी है।

 पृथ्वी की खराब स्थिति

14-Sep-2023

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने 13 सितम्बर 2023 को जर्नल साइंस एडवांसेज पत्रिका में बताया कि, पृथ्वी की खराब स्थिति के लिए 9 कारक जिम्मेदार हैं जो इस प्रकार हैं-पृथ्वी की जलवायु , जैव विविधता, भूमि, ताजा पानी, पोषक तत्व प्रदूषण और "नावेल" रसायन (माइक्रोप्लास्टिक्स और परमाणु अपशिष्ट जैसे मानव निर्मित यौगिक) ये सभी अव्यवस्थित हैं। 

आसियान-भारत: 12 सूत्री प्रस्ताव

14-Sep-2023

प्रधानमंत्री ने 7 सितंबर 2023 को जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें

संयुक्त राष्ट्र साइबर अपराध सम्मेलन

14-Sep-2023

संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक संधि पर बातचीत कर रहे हैं, भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सुझाव दिया है कि व्यक्तिगत डेटा का हस्तांतरण किसी देश के घरेलू कानूनों के अनुसार होना चाहिए, न कि अन्य लागू अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार।

नॉर्थ टेक संगोष्ठी (North Tech Symposium)

14-Sep-2023

उत्तरी कमान, एसआईडीएम और आईआईटी जम्मू द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित संगोष्ठी में भारतीय रक्षा कंपनियों द्वारा अत्याधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया।

सीमा पर बुनियादी ढांचा

13-Sep-2023

एलएसी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के रणनीतिक तवांग क्षेत्र को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली नेचिफू सुरंग से लेकर पूर्वी लद्दाख के न्योमा में एक प्रमुख सैन्य हवाई क्षेत्र की आधारशिला तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

वायनाड वन सर्वेक्षण

13-Sep-2023

दक्षिण वायनाड वन प्रभाग में हाल ही में संपन्न हुए पहले हर्पेटोफॉनल सर्वेक्षण में सरीसृपों की 67 प्रजातियों और उभयचरों की 59 प्रजातियों की पहचान की गई। इनमें से चार उभयचर और तीन सरीसृप पहली बार वन प्रभाग में देखे गए।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR