सचिन को मेलबर्न क्रिकेट क्लब की सदस्यता मिली

  • हाल ही में पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर को प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) की मानद सदस्यता मिली। 
  • MCC ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने स्पोर्ट्स क्लबों में से एक है।
    • इसकी स्थापना 1838 में हुई थी।
  • MCC के पास मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के मैनेजमेंट और डेवलपमेंट की जिम्मेदारी होती है।
  • मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।
    • सचिन ने MCG पर 5 टेस्ट मैचों में 44.90 के औसत और 58.69 के स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 3 अर्द्धशतक सहित 449 रन बनाए हैं।
  • इससे पहले साल 2012 में तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च सम्मानों में से एक, 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित किया गया था।
  • MCG इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है।

प्रश्न.  निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. सचिन तेंदुलकर को प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट क्लब की मानद सदस्यता मिली।
  2. मेलबर्न क्रिकेट क्लब अमेरिका के सबसे पुराने स्पोर्ट्स क्लबों में से एक है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न  तो 1 न  ही 2 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT