डीआरआर धान 60 (DRR Dhan 60)

  • 16th November, 2022
  • यह भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान (IIRR) द्वारा विकसित धान की एक किस्म है, जिसमें अपेक्षाकृत 30% कम फास्फोरस उर्वरक की आवश्यकता होती है।
  • यह 60 किग्रा/हेक्टेयर फॉस्फोरस की मात्रा के साथ देश में कम फास्फोरस सहिष्णुता वाली धान की पहली किस्म है।
  • लगभग 125-130 दिनों की परिपक्वता के बाद यह प्रति हेक्टेयर 5.19 टन की अधिकतम उपज देती है।
  • विदित है कि फास्फोरस धान की वृद्धि और पैदावार के लिये आवश्यक एक प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्त्व है।
CONNECT WITH US!