New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

सेंगी या एलीफेंट श्रू (ELEPHENT SHREW)

हाल ही में, जिबूती (अफ्रीका) में लगभग 50 वर्ष बाद सेंगी या एलीफेंट श्रू नामक स्तनधारी की दोबारा खोज हुई है , जोकि एक चूहे के आकार का जंतु है। इस विलुप्त प्रजाति को आखिरी बार वर्ष 1970 में देखा गया था।

  • सेंगी या एलीफेंट श्रु अफ्रीका के मूल निवासी छोटे कीटभक्षी स्तनधारी हैं। इनकी लम्बी नाक तथा हाथी की सूंड़ में कुछ समानता के कारण इन्हें एलीफेंट श्रू कहा जाता है।
  • छोटे प्राणियों में इस स्तनधारी की गति सबसे तेज़ है। इसकी गति को 28.8 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रिकॉर्ड किया गया है तथा अन्य स्तनधारी कीटभक्षियों की तुलना में सेंगियों का दिमाग बड़ा होता है।
  • वैज्ञानिकों ने पुरानी तस्वीरों की सहायता से स्थानीय लोगों द्वारा पहचान व पुष्टि करने के बाद ही इसकी खोज करने का निर्णय लिया था। इसकी पूँछ पर फर/पंखों के गुच्छे होने की वजह से सोमाली सेंगी के रूप में इसकी पहचान हुई, जो इसे अन्य प्रजातियों से अलग करती है।
  • कृषि और मानव विकास जैसे बाहरी खतरों से इस प्रजाति का आवास सुरक्षित है क्योंकि इस प्रकार के शुष्क वातावरण में अमूमन कृषि नहीं होती है।
  • जिबूती पूर्वी अफ्रीका का एक देश है, जिसकी राजधानी भी जिबूती है। इसकी सीमाएँ इरिट्रिया, इथोपिया और सोमालिया से जुड़ी हुई हैं। हॉर्न ऑफ अफ्रीका पर स्थित इस देश के पूर्व में लाल सागर और अदन की खाड़ी स्थित हैं। इस नई खोज ने जिबूती तथा अफ्रीका में विज्ञान और अनुसंधान के नए अवसरों का रास्ता खोल दिया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR