प्रोजेक्ट एलीफेंट के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य हाथियों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना, मानव-हाथी संघर्ष को रोकना और हाथी गलियारों व आवास की रक्षा करना है।
भारत सरकार ने हाथियों, उनके प्रवास मार्गों एवं प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिये वर्ष 1992 में प्रोजेक्ट एलिफेंट की शुरुआत की थी।
कर्नाटक के बाद असम देश में हाथियों की दूसरी सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल होने के कारण काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान गज उत्सव के लिये एक आदर्श स्थल है।