ग्रेट नॉट (Great Knot)

  • 22nd November, 2022
  • ग्रेट नॉट छोटे काले पैर और मध्यम लंबाई की पतली काली चोंच वाला एक अंतर्राष्ट्रीय जलीय प्रवासी पक्षी है।
  • यह रूस के कामचटका प्रायद्वीप में हेयरसोवा-बेलोगोलोवाया नदी के मुहाने पर पाई जाने वाली एक स्थानिक प्रजाति है।
  • इसके चेहरे एवं गले पर काले रंग के धब्बे तथा पीठ पर धारियाँ होती हैं। आई.यू.सी.एन. (IUCN) की लाल सूची में इसे संकटग्रस्त (EN) श्रेणी में शामिल किया गया है।
  • ये लंबी दूरी के प्रवासी पक्षी मध्य एशियाई उड़ान मार्ग के माध्यम से प्रायद्वीपीय भारत में प्रवेश से पहले दक्षिण-पूर्व एशिया में पीला सागर क्षेत्र और थाईलैंड में प्रवास करते हैं। हाल ही में, इसे केरल के त्रिशूर में देखा गया है।
CONNECT WITH US!

X