ग्रीन इवेंट टूल (Green Events Tool)

  • 22nd September, 2022
  • अनुसंधान एवं विकास खाड़ी संगठन (GORD), जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र रूपरेखा अभिसमय (UNFCCC) सचिवालय और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने एक ऑनलाइन ग्रीन इवेंट्स टूल (GET) विकसित किया है।
  • इसका उद्देश्य कार्बन फुटप्रिंट सहित नियोजन एवं कार्यान्वयन स्तर पर आयोजनों से होने वाले नकारात्मक प्रभावों कम करने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
  • यह मंच आयोजकों को नियोजन स्तर पर प्रस्तावित आयोजनों के जी.एच.जी. (GHG) उत्सर्जन प्रोफाइल और स्थिरता प्रभावों का व्यवस्थित रूप से मूल्यांकन करने, शमन गतिविधियों को डिजाइन करने और उन आयोजनों के परिणामस्वरूप वास्तविक स्थिरता प्रभाव व जी.एच.जी. उत्सर्जन की पारदर्शी तरीके से रिपोर्ट करने में मदद करता है।
  • इस मंच को पहली बार वर्ष 2021 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) में पेश किया गया था।
CONNECT WITH US!

X