New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

क्यह्युटिसुका सचिकारुम (Kyhytysuka Sachicarum)

• अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं ने समुद्री सरीसृप की एक नई प्रजाति की खोज की है। इसका नाम ‘क्यह्युटिसुका सचिकारुम’ रखा गया है। यह एक विलुप्त प्रजाति है। प्रारंभिक क्रेटेशियस युग में इसे महासागरों में देखा गया था।

• इसके जीवाश्म मध्य कोलंबिया क्षेत्र में पाए गए हैं। इस क्षेत्र में हज़ारों वर्षों से मौजूद प्राचीन मुइस्का संस्कृति (Muisca culture) के सम्मानस्वरुप इसका नाम ‘क्यह्युटिसुका सचिकारुम’ रखा गया है। स्थानीय भाषा में क्यह्युटिसुका का आशय 'तेज़ काटने वाला जीव' है।

• इसके संरक्षित जीवाश्म की मुख्य विशेषता एक मीटर लंबी खोपड़ी है, जिसे अंतिम जीवित ‘इचथ्योसोर’ (Ichthyosaur) के रूप में देखा जा रहा है। इचथ्योसोर प्राचीन जीव थे, जो आधुनिक स्वोर्डफ़िश के समान दिखाई देते थे।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR