लाइट-माल्टेड अल्बाट्रोस (Light-malted Albatross)

  • 30th July, 2022
  • हाल ही में लाइट-माल्टेड अल्बाट्रोस पक्षी को रामेश्वरम के एडम ब्रिज (राम सेतु) के समीप देखा गया है। अंटार्कटिक की इस स्थानिक प्रजाति को एशिया महाद्वीप में पहली बार सितंबर 2020 में मन्नार की खाड़ी में देखा गया था।
  • इसका वैज्ञानिक नाम ‘फोएबेट्रिया पलपेब्रेटा’ (Phoebetri palpebrata) है। इसे आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में ‘निकट संकटग्रस्त (Near Threatened) श्रेणी के तहत सूचीबद्ध किया गया है।
  • इसे घुमंतू पक्षी के रूप में जाना जाता है। ये उड़ान के दौरान अपनी ऊर्जा बचाने के लिये वायु की दिशा का का उपयोग करते हैं।
  • वायुमंडलीय तापमान में वृद्धि के कारण हवा के पैटर्न में हुए परिवर्तनों को इस पक्षी के प्रवास के एक कारण के रूप में देखा जा रहा है।
CONNECT WITH US!