नवरत्नगढ़ झारखंड राज्य के गुमला ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ मुगल साम्राज्य और नागवंशी राजाओं का इतिहास छिपा है।
नागवंशी राजवंश के राजा दुर्जनशाल ने नवरत्नगढ़ को अपनी राजधानी बनाया और मुगलों से सुरक्षा के लिये यहाँ एक किले का निर्माण करवाया। इसे दोइसागढ़ के नाम से भी जाना जाता है।
किले के चारों ओर एक खाई है और यहाँ प्रवेश करने का एकमात्र रास्ता पहाड़ी से होकर जाता था। पुरातत्व विभाग की खुदाई में यहाँ ज़मीन के अंदर कई खुफिया भवन और महल मिले हैं।
एक विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त नवरत्नगढ़ को मन की बात के 100वें एपिसोड में शामिल किया गया।