New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

ज़ूरोंग रोवर (Zhurong Rover)

  • चीन के ज़ूरोंग रोवर को मंगल ग्रह की सतह पर दो विशाल बाढ़ के प्रमाण मिले हैं। इस रोवर को मई 2021 में मंगल ग्रह की सतह पर उतारा गया था तब से यह इसके उत्तरी गोलार्ध में यूटोपिया प्लैनिटिया (बेसिन स्थलाकृति) की खोज कर रहा है।
  • यह रोवर पुनरुपयोग योग्य सौर पैनलों द्वारा संचालित है जो ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार, चुंबकीय क्षेत्र डिटेक्टर जैसे उपकरणों से लैस है। यह स्थानीय भूविज्ञान, चट्टानों की रासायनिक संरचना और स्थानीय मौसम की स्थिति का अध्ययन करने के लिये अपने छह वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग कर रहा है।
  • इसका नाम चीनी पौराणिक देवता अग्नि के नाम पर रखा गया है। इसका वजन लगभग 240 किग्रा. है जो नासा के ‘स्पिरिट एंड अपॉर्चुनिटी रोवर्स’ से भारी है जबकि ‘पर्सवेरेंस एंड क्यूरियोसिटी’ के वजन का एक-चौथाई है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR