"नेपोलियन बोनापार्ट की नीतियाँ राष्ट्रवाद की अपेक्षा अवसरवाद से कहीं अधिक प्रेरित थीं और यही अवसरवाद अंततः उसके विनाश का कारण भी बना।" आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
20-Aug-2020 | GS Paper - 1
अभिरुचि से आप क्या समझते हैं? एक सिविल सेवक की योग्यता एवं कार्य कुशलता को बढ़ाने वाली अभिरुचियों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिये।
19-Aug-2020 | GS Paper - 4
वर्तमान समय में विश्व के साथ अधिक सक्रिय रूप से संलग्न होने के लिये एक मंच के रूप में पहचाने जाने वाला सोशल मीडिया पिछले कुछ वर्षों से देश की आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न कर रहा है। इस प्रकार की चुनौतियों की चर्चा करते हुए इनसे निपटने हेतु उपाय सुझाएँ।
19-Aug-2020 | GS Paper - 3
कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) एक क्रांतिकारी कदम साबित हुआ है, लेकिन अभी भी इसके समक्ष कुछ चुनौतियाँ विद्यमान है। समालोचनात्मक चर्चा कीजिये।
18-Aug-2020 | GS Paper - 2
धार्मिक और सामाजिक सहिष्णुता भारतीय संस्कृति की एक महत्त्वपूर्ण पहचान है, परंतु कुछ कारक इसके मार्ग में बड़ी बाधा बनकर उभर रहे हैं। इन कारकों की पहचान करते हुए सरकार द्वारा इस सन्दर्भ में उठाये जा रहे सुधारात्मक प्रयासों की चर्चा कीजिये।
18-Aug-2020 | GS Paper - 1
"साहस सभी गुणों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि साहस के बिना आप किसी भी अन्य गुण का अनुसरण लगातार नहीं कर सकते हैं।" लोकसेवा के संदर्भ में इस कथन की सोदाहरण व्याख्या करें।
14-Aug-2020 | GS Paper - 4
हाल ही में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण भारत सहित दक्षिण एशिया में लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। इस परिप्रेक्ष्य में आपदा प्रबंधन के संदर्भ में भारत के समक्ष उत्पन्न नवीन चुनौतियों की चर्चा करते हुए इनसे निपटने के उपाय सुझाइये।
14-Aug-2020 | GS Paper - 3
'समुद्री संसाधन' से आप क्या समझते हैं? किन्हीं तीन समुद्री संसाधनों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट कीजिये कि मानव के लिये उनका क्या महत्त्व है?
13-Aug-2020 | GS Paper - 1
भारत की राजनीति में अपराधीकरण को बढ़ावा देने वाले कारकों का उल्लेख करते हुए बताइये कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इसे रोकने के लिये जारी दिशा-निर्देश कितने सहायक सिद्ध होंगे?
13-Aug-2020 | GS Paper - 2
हाल ही में विशाखापत्तनम में हुई गैस त्रासदी से कई लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से बीमार हो गए। सरकार ने इस तरह की गैस त्रासदियों से बचने के लिये क्या कदम उठाए हैं, उनकी समीक्षा करते हुए कुछ उपाय सुझाएँ।
12-Aug-2020 | GS Paper - 3