New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124
Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

'कार्य संस्कृति में लापरवाही प्रशासनिक विफलताओं को जन्म देती है।' भारतीय प्रशासनिक कार्यप्रणाली के संदर्भ में उक्त कथन की विवेचना कीजिए। (150 शब्द)

04-Jun-2021 | GS Paper - 4

Solutions:

उत्तर प्रारूप

भूमिका (25-30 शब्द)

कार्य संस्कृति को संक्षेप में परिभाषित करें।

मुख्य भाग (90-100 शब्द)

  • कार्य संस्कृति में लापरवाही से उत्पन्न होने वाली प्रशासनिक विफलताओं को कुछ उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करें। जैसे- भ्रष्टाचार में वृद्धि, सार्वजनिक योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ न पहुँच पाना, लक्षित कार्यों की समयबद्ध पूर्ति न होना, मानव संसाधन का समुचित अनुप्रयोग न होना इत्यादि।
  • अनुशासनात्मक कार्य संस्कृति के माध्यम से प्रशासन में होने वाले लाभों जैसे - जवाबदेहिता, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा में वृद्धि का उल्लेख करें। साथ ही कुछ युवा प्रशासकों यथा- आर्मस्ट्रांग व मंजू राजपाल इत्यादि की प्रशासनिक कुशलताओं के माध्यम से समाज व प्रशासन में आए महत्त्वपूर्ण सुधारों की चर्चा करें।

निष्कर्ष (25-30 शब्द)

भारतीय प्रशासनिक कार्य संस्कृति में सुधार हेतु आवश्यक उपायों की चर्चा करते हुए संक्षिप्त निष्कर्ष लिखें।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR