यद्यपि देश में आपदा प्रबंधन हेतु समुचित तंत्र विद्यमान है, परंतु आपदा के समय एक बेहतर प्रबंधन का अभाव स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है। इसके लिये उत्तरदायी कारणों को स्पष्ट करते हुए उपयुक्त सुझाव दीजिये।
27-May-2020 | GS Paper - 3
जलवायवीय विशेषताओं की दृष्टि से विषुवतीय क्षेत्र में मृदा अत्यधिक उत्पादक व कृषि उत्पादन अधिक होना चाहिये तथा शीतोष्ण क्षेत्र में मृदा कम उत्पादक व कृषि उत्पादन कम होना चाहिए, परंतु वास्तविकता इसके ठीक विपरीत हैं। स्पष्ट कीजियें।
25-May-2020 | GS Paper - 3
लोकतंत्र और लोक सेवाएँ एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, किंतु ये परिपूरक होंगे या विरोधाभासी, यह दोनों की परिपक्वता पर निर्भर करता हैं। विवेचना कीजिये।
23-May-2020 | GS Paper - 3
उग्रवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये एक गम्भीर चुनौती है। पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादी गतिविधियों को कम करने के संदर्भ में बोडो समझौता कितना कारगर साबित हो सकता है? चर्चा कीजिये।
22-May-2020 | GS Paper - 3
कोविड-19 महामारी के समय में भारतीय रिज़र्व बैंक के समक्ष क्या-क्या आर्थिक चुनौतियाँ हैं? इनसे निपटने के लिये आर.बी.आई. द्वारा किये गए उपायों की चर्चा कीजिये।
20-May-2020 | GS Paper - 3
पारिस्थितिक संतुलन (Ecological balance) से आप क्या समझते हैं? इस असंतुलन के कारणों की चर्चा करते हुए इसे रोकने हेतु उपाय सुझाइये।
19-May-2020 | GS Paper - 3
पारम्परिक नौकरशाही संस्कृति को प्रौद्योगिकी-युक्त संस्कृति में बदलने के लिये गंभीर प्रयास आवश्यक हैं, विवेचना कीजिये। वर्तमान में इस संदर्भ में उठाए जा रहे कदमों की चर्चा कीजिये।
18-May-2020 | GS Paper - 3
अर्थव्यवस्था के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष उपस्थित चुनौतियों को चिन्हित कीजिये।
17-May-2020 | GS Paper - 3