New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124
Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 3

राजकोषीय नीति क्या होती है? इस संदर्भ में राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजटीय प्रबंधन अधिनियम, 2003 के प्रावधानों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

23-Feb-2021 | GS Paper - 3

Solutions:

उत्तर प्रारूप

भूमिका (30-40 शब्द)

  • राजकोषीय नीति के बारे में बताएँ। (कीन्स के अर्थशास्त्र पर आधारित राष्ट्र की आर्थिक संवृद्धि का महत्त्वपूर्ण उपकरण)

मुख्य भाग

  • राजकोषीय नीति के प्रकार और उपकरण के बारे में बताएँ

प्रकार – विस्तारवादी और संकुचनकारी

उपकरण- करारोपण, सार्वजनिक व्यय

  • राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजटीय प्रबंधन अधिनियम, 2003 (FRBM Act, 2003) की मुख्य विशेषताओं को अपने उत्तर में शामिल करें, जैसे-
  1. राजकोषीय घाटे को जी.डी.पी. के 3% तक लाना, प्रत्येक वर्ष 0.3% राजकोषीय घाटे तथा 0.5% राजस्व घाटे की कटौती;
  2. राष्ट्रीय सुरक्षा या प्राकृतिक आपदा के समय निर्धारित लक्ष्यों से विचलन की अनुमति;
  3. बजट के साथ तीन विवरण, यथा- मध्यवर्ती राजकोषीय नीति विवरण, राजकोषीय कार्यनीति संबंधी विवरण और समष्टि अर्थशास्त्रीय ढाँचागत विवरण प्रस्तुत करना;
  4. बजट प्राप्तियों और व्यय प्रवृत्तियों की त्रैमासिक समीक्षा संसद के दोनों सदनों के समक्ष प्रस्तुत करना, आदि।
  • एफ़.आर.बी.एम समीक्षा संबंधी एन.के. सिंह समिति के सुझावों की संक्षिप्त चर्चा कीजिये।

निष्कर्ष  

  • सुदृढ़ राजकोषीय नीति और संवृद्धि के मध्य संतुलन के महत्त्व को स्वीकार करते हुए निष्कर्ष लिखें।


« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR