Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

आप एक राज्य के मुख्य सचिव हैं। अचानक उस राज्य में आई हालिया आपदा ‘हिमालयन सुनामी’ के कारण बड़ी संख्या में लोग बेघर एवं विस्थापित हुए हैं। कोविड आपदा के कारण सरकार के संसाधनों पर भारी दबाव है, वह निजी निवेश के माध्यम से ही क्षेत्र के विकास का प्रयास कर रही है। किंतु निजी निवेशकों द्वारा पर्यावरण मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है, जो भविष्य में आपदा की पुनरावृत्ति को गम्भीर बना सकता है।

राज्य में अगले वर्ष चुनाव होने हैं तथा निवेशकों द्वारा वर्तमान सरकार को चुनावों में बड़ी मात्रा में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। अतः सरकार की तरफ से आप पर निवेशकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का दबाव डाला जा रहा है। पर्यावरण मानकों के उल्लंघन के संदर्भ में निवेशकों पर कार्रवाई से निवेश के प्रभावित होने का भी भय है।

सरकार से पर्याप्त मदद न मिलने के कारण लोगों में आक्रोश है और बाह्य वित्त प्राप्त एन.जी.ओ. एवं विपक्ष के प्रभाव में लोग विकास कार्यक्रमों के विरूद्ध आंदोलन कर रहे हैं।

1. उक्त परिस्थिति में आपके समक्ष कौन से विकल्प उपलब्ध हैं, आपके द्वारा किस विकल्प का चयन किया जायेगा? अपने निर्णय के पक्ष में उपयुक्त तर्क प्रस्तुत करें।

2. हितधारको की पहचान करें तथा ऐसी रणनीति प्रस्तुत करें जो वर्तमान पीड़ितों की सहायता एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ सभी हितधारको के लिए लाभप्रद भी हो।

19-Feb-2021 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT