New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 28th April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 2

बढ़ते शहरीकरण ने जहाँ मानव जीवन को सुगम और समृद्ध बनाया है, वहीं अनेक समस्याओं को भी जन्म दिया है। विवेचना कीजिये। साथ ही, शहरीकरण की समस्याओं से निपटने हेतु सरकार द्वारा किये जाने वाले प्रयासों की भी चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

20-Apr-2021 | GS Paper - 2

Solutions:

भूमिका (40-50 शब्द)

स्वास्थ्य, शिक्षा, अवसंरचना तथा अन्य सुविधाओं की उपलब्धता को संदर्भित करते हुए शहरीकरण के महत्त्व को स्पष्ट करें।

मुख्य भाग (140-150 शब्द)

• विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ बढ़ते शहरीकरण के कारण उत्पन्न समस्याओं, जैसे- अतिशहरीकरण के कारण बढ़ता प्रदूषण, ट्रैफिक की समस्या, मलिन बस्तियाँ एवं निर्धनता, आर्थिक असमानता, सामाजिक सुरक्षा का अभाव, आपदा या महामारी के समय श्रमिकों अथवा निम्न वर्ग में विपरीत प्रवासन की समस्या आदि का उल्लेख करें।
• शहरीकरण से उत्पन्न समस्याओं से निपटने हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रमुख प्रयासों, जैसे- स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन, दीन दयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, ट्रैफिक की समस्या से निपटने हेतु मेट्रो जैसी सुविधा आदि की चर्चा करें।

निष्कर्ष (40-50 शब्द)

ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं के विकास संबंधी विभिन्न प्रयासों, यथा- 'पुरा' (Providing Urban Amenities to Rural Areas – PURA) एवं स्मार्ट विलेज जैसी अवधारणाओं को साकार करने की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए संतुलित निष्कर्ष लिखें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR