New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 3

वर्तमान में डिजिटल उपकरणों का बढ़ता प्रयोग साइबर सुरक्षा के लिये चुनौती बना हुआ है। इससे निपटने के लिये भारत सरकार द्वारा किये जाने वाले प्रयासों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)

26-Jul-2021 | GS Paper - 3

Solutions:

उत्तर प्रारूप

भूमिका (40-50 शब्द)

वर्तमान में डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग (जैसे- टेबलेट, मोबाइल, एटीएम, कंप्यूटर, इंटरनेट मॉडेम, सुरक्षा सूचना और घटना प्रबंधन उत्पाद, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आदि) की चर्चा करें।

मुख्य भाग (150-160 शब्द)

• साइबर सुरक्षा को संक्षेप में परिभाषित करें।
• डिजिटल उपकरण के बढ़ते प्रयोग के कारण साइबर सुरक्षा के संदर्भ में उत्पन्न होने वाली चुनौतीयों (जैसे- डेटा संरक्षण, गोपनीयता एवं स्वामित्त्व की चोरी, ई-मेल से जुड़े अपराध, सरकारी या निजी सर्वरों की हैकिंग, बौद्धिक संपदा या अन्य संवेदनशील डेटा का दुरुपयोग आदि) की चर्चा करें।
• सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा की दिशा में किये जाने वाले प्रयासों (जैसे- सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (धारा- 43, 43ए, 66, 67ए, 67बी, इत्यादि), राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, 2013, राष्ट्रीय अतिसंवेदनशील सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र की स्थापना, राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति 2020, साइबर पोर्टफोलियो, सूचना सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता, सर्वोत्तम कार्य प्रणाली अपनाने के लिये अमेरिका, ब्रिटेन और चीन आदि देशों के साथ समन्वय स्थापित करना (जैसे- साइबर सुरक्षा संबंधी शोध, तकनीक, जानकारी और सूचना का आदान-प्रदान करना) इत्यादि की चर्चा कीजिये।

निष्कर्ष (30-40 शब्द)

वर्तमान में डिजिटल उपकरणों की महत्ता का उल्लेख करते हुए संतुलित निष्कर्ष लिखें।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR