New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 1

ग्रामीण पर्यटन से क्या अभिप्राय है? सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के मूल्यांकन के प्रमुख आधारों का उल्लेख करते हुए ग्रामीण पर्यटन के महत्त्व की विवेचना कीजिए ।(पेपर 1,शब्द सीमा 250)

30-Jan-2024 | GS Paper - 1

Solutions:

उत्तर प्रारूप

भूमिका 

ग्रामीण पर्यटन से अभिप्राय स्पष्ट कीजिए,जैसे: पर्यटन का वह रूप जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण जीवन, कला, संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित किया जाता है,ग्रामीण पर्यटन के विविध रूपों में कृषि पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, प्रकृति पर्यटन, साहसिक पर्यटन और पारिस्थितिकी पर्यटन शामिल हैं, का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त भूमिका लिखें।

मुख्य भाग 

  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के मूल्यांकन के प्रमुख आधार का उल्लेख कीजिए,जैसे:सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक संसाधन,आर्थिक संघारणीयता,पर्यावरणीय संधारणीयता,गवर्नेस और पर्यटन को प्राथमिकता,सामाजिक संधारणीयता,सांस्कृतिक संसाधनों को बढ़ावा एवं संरक्षण,स्वास्थ्य, बचाव और सुरक्षा,पर्यटन विकास और मूल्य श्रृंखला का एकीकरण,अवसंरचना तथा कनेक्टिविटी,आदि।
  • ग्रामीण पर्यटन के महत्त्व,यथा: सांस्कृतिक तथा प्राकृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार, स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में वृद्धि, कृषि उत्पादों एवं हस्तशिल्प के लिए बाजार  को विकसित करना,स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर,सरकार के लिए राजस्व,शहरी क्षेत्रों में पलायन से उत्पन्न तनाव को कम करना,विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं, जाति के लोगों को एक साथ लाने में सहायक और जीवन को एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है,आदि।

निष्कर्ष

  • ग्रामीण पर्यटन प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष लिखें।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR