New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 2

संसदीय विशेषाधिकार क्या हैं? संसदीय दायित्वों के निर्वहन में इसके महत्त्व को स्पष्ट करें। (250 शब्द)

03-Aug-2021 | GS Paper - 2

Solutions:

उत्तर प्रारूप

भूमिका (40-50 शब्द)

संसद के संदर्भ में संक्षिप्त चर्चा करते हुए भूमिका लिखें।

मुख्य भाग (140-150 शब्द)

  • अनुच्छेद 105 का उल्लेख करते हुए संसदीय विशेषाधिकारों के अंतर्गत सामूहिक विशेषाधिकार जैसे- सदन की रिपोर्ट, वाद-विवाद कार्यवाहियों आदि के प्रकाशन पर प्रतिबन्ध, न्यायालयों द्वारा संसदीय कार्यवाही की जाँच करने से निषेध, व्यक्तिगत विशेषाधिकार जैसे- संसद में अपनी बात रखने की स्वतंत्रता, संसद के सत्र की अवधि में नागरिक वादों के सम्बन्ध में कार्रवाई से स्वतंत्रता तथा सदन की अवमानना से सम्बंधित शक्तियों की चर्चा करें।
  • संसदीय दायित्वों के निर्वहन में इसकी महत्ता जैसे- संसद की कार्यवाहियों के स्वतंत्रतापूर्वक एवं निर्बाध संचालन, सदन में सदस्यों द्वारा बिना रोक-टोक के अपनी बात रखना, संसदीय समितियों की स्वतंत्रता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करना आदि की चर्चा करें।

निष्कर्ष (40-50 शब्द)

संवैधानिक दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन में विशेषाधिकारों की भूमिका एवं उनके उचित क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सुझाव प्रस्तुत करते हुए संतुलित निष्कर्ष लिखें।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR