New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

केस स्टडी

आप एक देश के विदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। आपके देश में एक ऐसी भयानक बीमारी फैल रही है, जो विश्वभर में पहले कभी नहीं देखी गई। इस संक्रामक बीमारी के चलते आपके देश में लोग न सिर्फ तेजी से मौत का शिकार हो रहे हैं बल्कि मृत्यु दर में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। लोग सरकार की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं कि जल्द ही सरकार किसी ना किसी प्रकार से लोगों के लिये दवा की व्यवस्था कर देगी। इसी बीच आपको पता चलता है कि एक ऐसे देश ने इस बीमारी की सटीक औषधि निर्मित कर ली है, जिसके साथ आपके देश के कूटनीतिक संबंध बेहतर नहीं हैं। दरअसल, कुछ माह पूर्व आपके देश में एक आतंकवादी हमला हुआ था और आपके देश की जाँच एजेंसियों के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि इस हमले में दवा विकसित करने वाले देश का भी हाथ था। अपने देश के लोगों की रक्षा हेतु आपको दवा की सख्त आवश्यकता है। आपके देश की स्थिति को देखते हुए उस देश के विदेश सचिव ने आपसे फोन पर बात की और दो शर्तों के साथ आपके समक्ष दवा बेचने का प्रस्ताव रखा। पहली शर्त यह थी कि कुछ दिन बाद आतंकवाद पर नियंत्रण को लेकर विश्व के प्रमुख देशों की संगोष्ठी का आयोजन होना है और वह चाहता है कि आपका देश उस देश पर लगे आरोपों के विरुद्ध वोट करे। जबकि दूसरी शर्त यह थी कि वह आपको दवा तभी भेजेगा, जब आप अपने देश में निर्मित होने वाले हथियारों का एक हिस्सा उसे बेचेंगे। आपको पूरा भरोसा है कि यह देश इन हथियारों का प्रयोग आतंकवाद के संवर्द्धन के लिये करेगा। इसी बीच आपके देश की मीडिया भी सरकार पर निरंतर दबाव बना रही है कि वह शीघ्रातिशीघ्र लोगों के जीवन की रक्षा हेतु कदम उठाए।

उक्त परिस्थिति के आलोक में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये–
i) आप अपने समक्ष उपस्थित समस्याओं को सूचीबद्ध कीजिये।
ii) आप अपने समक्ष रखी गई दोनों शर्तों का किस प्रकार सामना करेंगे? अपने मत के पक्ष में तर्क दीजिये। (250 शब्द)

03-Feb-2021 | GS Paper - 4

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR