New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 3

व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि क्या है? व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए संधि के प्रमुख प्रावधानों पर भारत के दृष्टिकोण की चर्चा करें। (शब्दसीमा 250)

14-Oct-2023 | GS Paper - 3

Solutions:

उत्तर प्रारूप 

भूमिका 

  • व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को परिभाषित कीजिए जैसे: व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT) किसी भी देश को किसी भी जगह (पृथ्वी की सतह पर, वायुमंड में, पानी के नीचे और भूमिगत) पर परमाणु विस्फोटों पर रोक लगाती है, का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त भूमिका लिखें। 

मुख्य भाग 

  • व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख कीजिए,जैसे: संधि सभी प्रकार के परमाणु अस्त्र परीक्षण विस्फोटों पर प्रतिबंध लगाती है,संधि का उल्लंघन रोकने के लिये एक अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण प्रणाली स्थापित की जाएगी, 1,000 टन क्षमता वाले परम्परागत विस्फोटों से अधिक शक्तिशाली विस्फोट (भूमिगत, वायुमंडल या अंतर्जलीय) का पता लगाने के लिये 20 स्टेशनों वाला एक नेटवर्क स्थापित किया जायेगा,आदि का उल्लेख कीजिए।
  • भारत का दृष्टिकोण यथा: व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (Comprehensive Test Ban Treaty-CTBT) पर हस्ताक्षर करने से भारत ने स्पष्ट इनकार कर दिया है, भारत के अनुसार यह संधि अपने वर्तमान स्वरूप में भेदभावपूर्ण, खामियों से भरी व नितांत अपूर्ण है, यह  व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि समग्र परमाणु निरस्त्रीकरण करने पर ही सफल हो पाएगी, भारत इस संधि  की सार्वभौमिक नाभिकीय निरस्त्रीकरण की एक क्रमिक प्रक्रिया के रूप में कल्पना करता है , जिससे एक समयबद्ध रूपरेखा के भीतर सभी नाभिकीय हथियारों के पूर्णत: नष्ट होने का मार्ग प्रशस्त हो सके,भारत का मानना है कि इस व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि का उद्देश्य मात्र परमाणु विस्फोटों के परीक्षण को बंद करना नहीं था, अपितु परमाणु हथियारों के गुणात्मक विकास और उनके परिष्करण को विस्फोट अथवा अन्य माध्यमों से रोकना था,आदि का उल्लेख करें।

निष्कर्ष

व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि के विश्व शांति के उद्देश्य का संदर्भ देते हुए निष्कर्ष लिखें।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X