Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 3

क्वांटम प्रौद्योगिकी की अवधारणा स्पष्ट करते हुए इसके विभिन्न अनुप्रयोगों को समझाइए। भारत द्वारा क्वांटम प्रौद्योगिकी के विकास के लिए प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के लक्ष्यों और उद्देश्यों की भी व्याख्या कीजिए।

22-Aug-2024 | GS Paper - 3

Solutions:

उत्तर प्रारूप-
भूमिका
क्वांटम प्रौद्योगिकी को परिभाषित करते हुए संक्षिप्त भूमिका लिखें।

मुख्य भाग
■ क्वांटम प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों के संदर्भ में सुरक्षित संचार, आपदा प्रबंधन, कंप्यूटिंग, सिमुलेशन, रसायन विज्ञान, स्वास्थ्य सेवा, क्रिप्टोग्राफी, इमेजिंग आदि का उल्लेख करें।
■ राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के अंतर्गत विभिन्न लक्ष्य एवं उद्देश्यों में वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना, एक जीवंत एवं अभिनव पारितंत्र का निर्माण करना तथा भारत को क्वांटम प्रौद्योगिकी के विकास में अग्रणी देशों के रूप में स्थापित करना आदि को शामिल करें।

निष्कर्ष
क्वांटम प्रौद्योगिकी के प्रयोग में आने वाली चुनौतियों का समाधान एवं इसके बेहतर क्रियान्वयन पर बल देते हुए संक्षिप्त निष्कर्ष लिखें।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT