New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124
Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 2

भारत में परिसीमन लागू करने के अपने दुष्परिणाम भी हैं। इन दुष्परिणामों का उल्लेख करते हुए परिसीमन लागू करने के उपाय बताएं। (250 शब्द)

15-Nov-2023 | GS Paper - 2

Approach:

 उत्तर-

भूमिका- 

  •  परिसीमन को परिभाषित करें, भारत में अभी तक चार बार परिसीमन हुए है। इनका उल्लेख करते हुए संक्षिप्त भूमिका लिखें।

परिसीमन लागू करने के दुष्परिणाम –

  • परिसीमन ऐतिहासिक रूप से हिंदी भाषी उत्तरी आबादी के प्रति पूर्वाग्रह पैदा करेगा और कुछ चुनिंदा राष्ट्रीय दलों को सत्ता में आने में सक्षम बनाएगा। 
  • जिन राज्यों ने अपनी जनसंख्या वृद्धि को कम करने में अच्छा प्रदर्शन किया है; जैसे- तमिलनाडु और केरल, वे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं। 

परिसीमन लागू करने के लिए आवश्यक उपाय-

  • संसद में सीटों की संख्या में ज्यादा वृद्धि और इसके लाभ बताएं।
  • परिसीमन का आधार केवल जनसंख्या नहीं बल्कि भौगोलिक नियतिवाद, आर्थिक उत्पादकता, भाषाई इतिहास और निष्पक्षता की भी भूमिका निभानी चाहिए।
  • परिसीमन के बाद राजकोषीय प्रभाव पर भी पुनर्विचार होना चाहिए।

निष्कर्ष-

हमारे नीति-निर्माता न्यायसंगत परिसीमन सुनिश्चित करने का प्रयास करें; ताकि संसद में सिक्किम की आवाज भी सुनी जा सके, भले ही बिहार की जनसंख्या अधिक है आदि का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त निष्कर्ष लिखें।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR