Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 3

भारत में मात्स्यिकी के संधारणीय विकास के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप को बताते हुए अंतर्देशीय जल मात्स्यिकी के लाभों का उल्लेख कीजिए। (सामान्य अध्ययन पेपर 3,शब्द सीमा 250)

04-Mar-2024 | GS Paper - 3

Solutions:

उत्तर प्रारूप

भूमिका

  • अंतर्देशीय मात्स्यिकी को स्पष्ट कीजिए जैसे : देश के भीतर स्थित नदियों, झीलों, जलाशयों, तालाब जैसे जल निकायों में मछलियों के उत्पादन, प्रबंधन और संरक्षण को ‘अंतर्देशीय मात्स्यिकी’ कहा जाता है, आदि का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त भूमिका लिखें।

मुख्य भाग 

  • भारत में मात्स्यिकी के संधारणीय विकास के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप का उल्लेख कीजिए,जैसे: लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों द्वारा मत्स्य उत्पादों का मूल्यवर्धन करना,एकीकृत आपूर्ति-श्रृंखला प्रबंधन,संधारणीय एवं  जिम्मेदार मात्स्यिकी मूल्य श्रृंखला को बढ़ावा देना,नवीनतम तकनीको तथा प्रौद्योगिकियों का समावेश करना,सक्षम नीतिगत फ्रेमवर्क को अपनाना,मछुआरा समुदायों से जुड़ी संस्थाओं को बढ़ावा देना,आदि।
  • अंतर्देशीय जल मात्स्यिकी के लाभों,यथा: पोषण और खाद्य सुरक्षा, आहार विविधता, रोजगार के अवसर में वृद्धि, ग्रामीण अवसंरचना का विकास,पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्त्व, समुदाय की पारंपरिक ज्ञान में वृद्धि,आदि।

निष्कर्ष

  • मात्स्यिकी के संधारणीय विकास के विशेषताओं का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष लिखें।
upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT