New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

केस स्टडी

आप एक ज़िलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आपके ज़िले में किन्नर समुदाय की अच्छी-खासी जनसंख्या है। ज़िले में किन्नरों की बस्तियाँ सामान्य बसावट से अलग स्थित हैं। इसका कारण यह है कि सामान्य लोग किन्नरों की अपने क्षेत्र में बसावट को अशुभ मानते हैं। किन्नर समुदाय के पास आजीविका का कोई निश्चित साधन नहीं है। वे न तो शिक्षित हैं और न ही जागरूक, इसलिये वे भीख मांग कर गुज़र-बसर करने को अभिशप्त हैं। जब ये लोग भीख मांगने जाते हैं तो न सिर्फ इन्हें तिरस्कार का सामना करना पड़ता है, बल्कि कई बार ये सामान्य लोगों की हिंसा का शिकार भी हो जाते हैं। पुलिस भी इनकी शिकायत दर्ज़ करने की बजाय इन्हें डरा-धमकाकर भगा देती है, क्योंकि पुलिस कुछेक बार किन्नर समुदाय के कुछ लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाए जाने के कारण गिरफ्तार कर चुकी है। अतः पुलिस इन्हें अपराधी की दृष्टि से देखती है। इसके अलावा, उनमें से अधिकांश लोगों का नाम मतदाता सूची में भी शामिल नहीं है, इसलिये राजनीतिक दल भी इस समुदाय को अहमियत नहीं देते हैं। कुछ दिन पूर्व आपको अपने ज़िले से बाहर आयोजित एक संगोष्ठी में जाने का अवसर मिला था और संयोगवश वहाँ आपकी मुलाकात एक ऐसे पार्षद से हुई थी, जो किन्नर थे। उनसे व्यक्तिगत बातचीत के दौरान आपने जाना कि उन्हें भी अपने जीवन का सफर तय करने में कमोबेश उसी तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, जो आपके ज़िले का किन्नर समुदाय कर रहा है।

इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

i) उपर्युक्त परिस्थिति में आपके समक्ष कौन-कौन सी समस्याएँ उपस्थित हैं?
ii) आप उक्त समस्याओं का समाधान कैसे करेंगे?
iii) आप उपस्थित समस्याओं में से सबसे पहले किसका समाधान करेंगे और क्यों? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिये।

11-Nov-2020 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR