New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 09 मई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 09 मई , 2024


ऑरंगुटान कूटनीति

टाइफाइड एवं विडाल परीक्षण से जुड़े मुद्दे

स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना

गगन स्ट्राइक-II अभ्यास

रवींद्रनाथ टैगोर

विश्व रेड क्रॉस दिवस


ऑरंगुटान कूटनीति

प्रारम्भिक परीक्षा- राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम)

(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2 : भारत और उसके पड़ोसी-संबंध और पर्यावरण एवं जैव विविधता)

संदर्भ

मलेशिया ने पॉम ऑइल की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए चीन के ‘पांडा कूटनीति’ से प्रेरित होकर 'ऑरंगुटान कूटनीति' पर विचार करने का निर्णय लिया है।

क्या है ऑरंगुटान कूटनीति

  • मलेशिया जैव विविधता के संरक्षक के रूप में अपनी साख बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख पाम-तेल आयातक देशों को ओरंगुटान उपहार में देने की योजना बना रहा है।
  • इस योजना के अंतर्गत यूरोपीय संघ, भारत एवं चीन जैसे व्यापारिक साझेदारों को ओरंगुटान प्रदान करना शामिल है, जो भोजन से लेकर सौंदर्य प्रसाधनों तक विभिन्न उत्पादों में उपयोग के लिए बड़ी मात्रा में पॉम ऑइल का आयात करते हैं।

क्या आप जानते हैं?

इंडोनेशिया एवं मलेशिया दुनिया के शीर्ष पॉम ऑइल उत्पादक देश हैं जिनकी सामूहिक रूप से वैश्विक पॉम ऑइल उत्पादन में लगभग 85% हिस्सेदारी है। 

ORANUTAN

क्या है पांडा कूटनीति

  • पांडा को सबसे पहले चीन ने तांग राजवंश (618-907 ईस्वी) के दौरान राजनयिक उपहार के रूप में प्रस्तुत किया था। यह परंपरा वर्तमान समय तक जारी है और इसे प्राय: ‘पांडा कूटनीति’ के रूप में जाना जाता है।
  • वर्ष 1984 के बाद से पांडा को उपहार के रूप नहीं प्रस्तुत किया जाता है, बल्कि अब इन्हें 10 वर्षों के लिए ऋण (Debt) दिया जाता है और इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है।
  • इससे चीन को विदेशों में अपनी छवि को बढ़ावा देने व ‘गुआनक्सी’ (विश्वास के लिए एक मंदारिन शब्द) बनाने में सहायता मिली है। 

ऑरंगुटान के बारे में

  • सबसे बड़ा वृक्षवासी स्तनपायी हैं, जो अपना अधिकांश समय वृक्षों पर व्यतीत करता है।
  • ऑरंगुटान का अर्थ: मलय भाषा में ‘जंगल का व्यक्ति’
  • वैज्ञानिक नाम: पोंगो अबेली, पोंगो पाइग्मियस
  • विशेषताएं: 
    • शरीर पर विशिष्ट लाल फर, लंबी, शक्तिशाली भुजाएँ और पकड़ने वाले हाथ व पैर उन्हें पेड़ों की शाखाओं के माध्यम से आगे बढ़ने में सहायता करते हैं।
    • फ़्लैंग्ड नर में महत्वपूर्ण रूप से गाल पैड होते हैं जिन्हें ‘फ़्लैंज’ कहा जाता है और एक गले की थैली का उपयोग ज़ोर से बोलने के लिए किया जाता है जिसे ‘लॉन्ग कॉल’ कहा जाता है।
    • बिना फ़्लैंग्ड वाला नर एक वयस्क मादा जैसा दिखता है।
    • ये बड़े वानर मनुष्यों के 96.4% जीन को साझा करते हैं और ये अत्यधिक बुद्धिमान जीव हैं।
  • आवास व प्रसार
  • ऑरंगुटान विशेष रूप से आर्बरियल हैं, जिसका अर्थ है कि वे उष्णकटिबंधीय वर्षावनों के पेड़ों के बीच रहते हैं।
  • ये मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशियाई द्वीपों, बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं।
  • प्रजाति : वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के अनुसार, ऑरंगुटान की तीन प्रजातियां हैं- बोर्नियन, सुमात्राण व तपानुली।
  • आहार: लीची और अंजीर जैसे जंगली फल।
  • खतरा: मानवीय हस्तक्षेप और पर्यावास की हानि तथा जलवायु परिवर्तन
  • IUCN स्थिति : अतिसंकत ग्रस्त (CR)


स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना

WHEELS

  • मणिपुर सरकार के द्वारा “स्कूल ऑन व्हील्स” कार्यक्रम शुरू किया गया।
  • इसका उद्देश्य राज्य भर के राहत शिविरों में आश्रय लेने वाले छात्रों को शिक्षा प्रदान करना हैं।
  • इस योजना की शुरुआत विद्या भारती शिक्षा विकास समिति ने की है।
  • इसमें मुख्य रूप से उन छात्रों को शामिल किया गया है:
    • जिनकी शिक्षा जातीय संघर्ष और विस्थापन के कारण प्रभावित हुई है।
  • स्कूल ऑन व्हील्स बस में कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं 

प्रश्न - स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना किस राज्य से संबंधित है ?

(a) मणिपुर

(b) असम

(c) त्रिपुरा 

(d) नागालैंड 


गगन स्ट्राइक-II अभ्यास

  • हाल ही में भारतीय सेना की खड़गा कोर ने पंजाब में गगन स्ट्राइक-II अभ्यास का आयोजन किया 
  • इसका आयोजन भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के तत्वावधान में हुआ 
  • इसमें थल सेना और वायुसेना ने हिस्सा लिया।
  • उद्देश्य
    • आक्रमण के दौरान जमीन पर थल सेना व आसमान में वायुसेना के बीच तालमेल बनाना 
  • इस अभ्यास सत्र में अपाचे और ALH-WSI हेलीकॉप्टरों, निशस्त्र हवाई वाहनों और भारतीय सेना के विशेष बल शामिल हुए।

रवींद्रनाथ टैगोर

  • 7 मई 2024 को रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती मनाई गई
  • रवींद्रनाथ टैगोर प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे।
  • इनका जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। 
  • वर्ष 1913 में कविता संग्रह गीतांजली के लिए इन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला 
  • ये साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले गैर-यूरोपीय व्यक्ति थे 
  • वर्ष 1915 में इन्हें नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया था, लेकिन 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में इन्होंने इसे वापस कर दिया।
  • इन्होंने भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रगान लिखा। 
  • रवींद्रनाथ टैगोर ने 2000 से अधिक गीतों की रचना की, इनके गीतों को रवीन्द्र संगीत के नाम से जाना जाता है
  • गोरा, चित्रा, राजा, और  द होम एंड द वर्ल्ड आदि इनकी प्रमुख कृतियाँ हैं 
  • इन्होंने विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की 

विश्व रेड क्रॉस दिवस

  • प्रत्येक वर्ष 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य लोगों में उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थता भावना को विकसित करना है।
  • इस अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को शांति के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस 2024 की थीम मानवता को जीवित रखना है 
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पहली बार वर्ष 1948 में मनाया गया था
  • 8 मई को यह दिवस हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
    • इन्होंने वर्ष 1863 में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति की शुरुआत की थी
    • ये शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति थे 
  • रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य मानवीय गतिविधियों को प्रेरित करना, प्रोत्साहित करना और शुरू करना है

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR