उत्तर प्रदेश एक परिचय (पार्ट -2)

अनुसूचित जातियाँ

  • उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या  -  41,357,608 
  • उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत -20.7%
  • देश में जनसंख्या की दृष्टि से सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाला राज्य - उत्तर प्रदेश
  • देश में जनसंख्या की प्रतिशतता की दृष्टि से सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाला राज्य - पंजाब
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनसंख्या वाले 3 जिले - 1. सीतापुर, 2. प्रयागराज, 3. हरदोई। 
  • सबसे कम अनुसूचित जनसंख्या वाले 3 जिले  -1. बागपत, 2. श्रावस्ती, 3. गौतमबुद्ध नगर 

अनुसूचित जनजातियाँ

  • उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति की संख्या - 11,34,273
  • उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत 2011 की जनगणनानुसार 0.6% है। 
  • भारत की कुल अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का 1.09 प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में पाया जाता है। 
  • उत्तर प्रदेश में पाई जाने वाली प्रमुख जनजातियां/जनजाति समूह हैं: गोंड समूह, खरवार समूह, सहरया, बैगा, अगरिया, पन्खा, पनिका, चेरो, भुइया, भुइन्या, पटारी, परहिया आदि।
  • इनके अतिरिक्त भोटिया, बुक्सा/भोक्सा, जौनसारी, राजी, थारू, माहीगीर आदि जनजातियां/समुदाय भी यहां कतिपय स्थानों पर अत्यल्प संख्या में पाए जाते हैं।
  • राष्ट्रपति के संविधान (अनुसूचित जनजातियां) (उत्तर प्रदेश) आदेश, 1967 के तहत उत्तर प्रदेश (उत्तराखंड सहित) की 5 जनजातियों-भोटिया, बुक्सा, जौनसारी, राजी एवं थारू को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया था। 
  • उत्तराखंड के पृथक होने के बाद 2003 के संशोधन आदेश द्वारा 10 अन्य जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान किया गया।
  • जनगणना 2011 के अनुसार गोंड समूह, उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जनजाति समूह (5,69,035) है। 
  • इसके बाद खरवार समूह (1,60,676) तथा थारू समूह (105,291) का स्थान आता है।
  • उत्तर प्रदेश के जालौन एवं अयोध्या जिलों में एक भी जनजाति नहीं पाई जाती है।
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले 3 जिले - 1.सोनभद्र, 2. बलिया, 3. देवरिया 
  • सबसे कम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले 3 जिले - 1.बागपत, 2. कन्नौज, 3. बदायूँ 
  • जनसंख्या की दृष्टि से राज्य की सबसे बड़ी जनजाति - थारु 
  • जनसंख्या की दृष्टि से राज्य की सबसे छोटी जनजाति - बनरावत

                          अनुसूचित जनजातियां (1967 में घोषित)

जनजाति

जनपद

थारू

पीलीभीत, लखीमपुर, गोरखपुर एवं बलरामपुर

बुक्सा

बिजनौर

भोटिया

उत्तराखंड के पिथौरागढ, चमोली और उत्तरकाशी जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में

जौनसारी

उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले के जौनसार-बावर क्षेत्र में

राजी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों में

                          अनुसूचित जनजातियां (2003 में घोषित)

जनजाति

जनपद

गोंड समूह (गोंड, धुरिया, नायक, ओझा, पथारी, राज गोंड)

महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत कबीर नगर, कुशीनगर, चंदौली एवं भदोही

खरवार समूह (खरवार, खैरवार)

देवरिया, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र

सहरया

ललितपुर

परहिया

सोनभद्र

बैगा

सोनभद्र

पन्खा, पनिका

सोनभद्र एवं मिर्जापुर

अगरिया

सोनभद्र

पटारी

सोनभद्र

चेरो

सोनभद्र एवं वाराणसी

चेरो

सोनभद्र एवं वाराणसी

भुइया, भुइन्या

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश में वन 

  • ISFR-2023 (India State of Forest Report-2023) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुल अभिलिखित (Recorded) वन क्षेत्र 17435 वर्ग किमी. है, जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 7.24% है।
  • कुल अभिलिखित वन क्षेत्र में –
    • आरक्षित वन - 11,571 वर्ग किमी. क्षेत्र 
    • संरक्षित वन - 330 वर्ग किमी. क्षेत्र 
    • अवर्गीकृत वन - 5,534 वर्ग किमी. क्षेत्र 
  • उत्तर प्रदेश का कुल वनावरण 15045.80 वर्ग किमी. है, जो कि उत्तर प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 6.24% है।
  • अति सघन वन – 2688.73 वर्ग किमी. (कुल क्षेत्र का 1.12%)
  • मध्यम सघन वन - 4001.41 वर्ग किमी. (कुल क्षेत्र का 1.66%) 
  • खुले वन – 8355.66 वर्ग किमी. (कुल क्षेत्र का 3.46%) 
  • उत्तर प्रदेश में वृक्षावरण कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 3.80% क्षेत्र (8950.92 वर्ग किमी.) में है।
  • उत्तर प्रदेश में झाड़ियों (Scrub) का क्षेत्र 639.51 वर्ग किमी. (कुल क्षेत्र का 0.27%) में है।
  • उत्तर प्रदेश में अधिकतम वनावरण वाला जिला सोनभद्र (2,407.87वर्ग किमी.; जिले के भौगोलिक क्षेत्र का 34.87%) है।
  • उत्तर प्रदेश में न्यूनतम वनावरण वाला जिला भदोही (मात्र 5.22 वर्ग किमी.; जिले के भौगोलिक क्षेत्र का 0.51%है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक अतिसघन वन क्षेत्र लखीमपुर खीरी (805.14 वर्ग किमी.) जिले में है।
  • अधिकतम मध्यम वन क्षेत्र (927.26 वर्ग किमी.) एवं खुला वन क्षेत्र (1,340.11 वर्ग किमी.) सोनभद्र जिले में है।
  • अधिकतम वन क्षेत्रफल वाले पांच जिले (घटते क्रम में)- 
    • सोनभद्र (2,407.87 वर्ग किमी.)
    • लखीमपुर खीरी (1,234.13 वर्ग किमी.)
    • मिर्जापुर (736.91 वर्ग किमी.) 
    • पीलीभीत (673.84 वर्ग किमी.)
    • चित्रकूट (636.56 वर्ग किमी.)
  • न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाले पांच जिले (बढ़ते क्रम में)- 
    • भदोही (5.22 वर्ग किमी.)
    • मऊ (11.37 वर्ग किमी.)
    • संभल (12.47 वर्ग किमी.)
    • संत कबीर नगर (14.13 वर्ग किमी.)
    • बागपत (15.48 वर्ग किमी.)
  • अधिकतम वन क्षेत्र प्रतिशत वाले पांच जिले (घटते क्रम में)-
    • सोनभद्र (34.87%)
    • चंदौली (21.63%)
    • श्रावस्ती (20.95%)
    • चित्रकूट (19.79%) 
    • पीलीभीत (19.26%)
  • न्यूनतम वन क्षेत्र प्रतिशत वाले पांच जिले (बढ़ते क्रम में)- 
    • संभल (0.50%)
    • भदोही (0.51%) 
    • मैनपुरी ( 0.63%)
    • बदायूं (0.64%)
    • मऊ (0.66%)

राष्ट्रीय उद्यान

  • दुधवा राष्ट्रीय उद्यान

टाइगर रिजर्व  

  • दुधवा टाइगर रिजर्व  
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व  
  • रानीपुर टाइगर रिजर्व 
  • अमानगढ़ टाइगर रिजर्व(बफर)

वन्यजीव अभ्यारण 

वन्यजीव अभ्यारण स्थान
बखिरा वन्यजीव अभयारण्य संत कबीर नगर में स्थित 
चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य चंदौली, उत्तर प्रदेश
हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर उत्तर प्रदेश 
जय प्रकाश नारायण (सुरहाताल) पक्षी वन्यजीव अभयारण्य

बलिया उत्तर प्रदेश, क्षेत्रफल:10.57 वर्ग किलोमीटर

कैमूर वन्यजीव अभयारण्य मिर्जापुर और सोनभद्र उत्तर प्रदेश
कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य बहराइच
किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश
महावीर स्वामी वन्यजीव अभयारण्य ललितपुर
राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य आगरा, इटावा
नवाबगंज पक्षी वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट)

यह उन्नाव जिले में स्थित है ।

ओखला पक्षी वन्यजीव अभयारण्य

यह दिल्ली-यूपी सीमा पर गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में यमुना नदी पर ओखला बैराज पर स्थित एक आर्द्रभूमि है  

पार्वती अरंगा वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट  गोंडा
समन पक्षी वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट)  मैनपुरी
समसपुर पक्षी वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट)

समन पक्षी वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट)

संडी पक्षी वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट)

हरदोई
शेखा पक्षी अभयारण्य यह अलीगढ़ के पास स्थित है।
सूर सरोवर पक्षी वन्यजीव अभयारण्य

यह आगरा के पास यमुना नदी के दाहिने तट पर स्थित है।

कछुआ अभ्यारण्य

वाराणसी

पटना अभ्यारण्य

एटा

रानीपुर अभ्यारण्य

बांदा, चित्रकूट

लाख बहोसी अभ्यारण्य कन्नौज
विजय सागर अभ्यारण्य

महोबा

सुहेलवा अभ्यारण्य बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
सुहेलवा वन्यजीव अभ्यारण्य बलरामपुर
सोहागी बरवा अभ्यारण्य महाराजगंज

उत्तर प्रदेश के रामसर स्थल 

  1. बखिरा वन्यजीव अभयारण्य
  2. हैदरपुर वेटलैंड
  3. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य 
  4. पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य 
  5. समन पक्षी अभयारण्य
  6. समसपुर पक्षी अभयारण्य
  7. सांडी पक्षी अभयारण्य 
  8. सरसई नवार झील
  9. सूर सरोवर
  10. ऊपरी गंगा नदी

प्रमुख नदियां 

गंगा नदी 

  • उद्गम - गंगोत्री ग्लेशियर
  • भागीरथी,  गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है 
  • देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलने के बाद इस नदी को गंगा कहा जाता है
  • गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है। 
  • इसकी लंबाई 2525 किलोमीटर है।
  • भारत में सबसे बड़ा जल ग्रहण क्षेत्र गंगा नदी का है।
  • यह दो देशों से होकर प्रवाहित होती है – भारत और बांग्लादेश
  • गंगा नदी भारत के उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश (सर्वाधिक) , बिहार , झारखंड (सबसे कम) और पश्चिम बंगाल राज्यों में बहती है।
  • पश्चिम बंगाल में फरक्का नामक स्थान पर गंगा नदी दो भागों में विभाजित हो जाती है। 
  • इसकी एक शाखा बांग्लादेश में चली जाती है और दूसरी शाखा हुगली नदी के रूप में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।
  • हुगली नदी के किनारे ही कोलकाता शहर और कोलकाता बंदरगाह स्थित है। 
  • बांग्लादेश में जाने वाली शाखा को पद्मा नदी कहते हैं 
  • बांग्लादेश में यह ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है
  • पद्मा नदी से मेघना नदी मिलती है, तो इन दोनों नदियों की मुख्य धारा मेघना नदी ही कहलाती है
  • मेघना नदी ही बंगाल की खाड़ी में अपना जल गिराती है
  • बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने से पहले गंगा और ब्रह्मपुत्र दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा बनाती हैं।
  • इस डेल्टा में "सुन्दरी" (मैंग्रोव) वृक्षों की अधिकता के कारण इसे सुंदरवन डेल्टा भी कहा जाता है 

रामगंगा नदी 

  • उद्गम - उत्तराखंड के चमोली जिले में दूधातोली पहाड़ी 
  • यह कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान से होकर बहती है
  •  सहायक नदियाँ - मंडल नदी, दाबका नदी और गगास नदी
  • यह कन्नौज के निकट गंगा से मिलती है।

गोमती

  • उद्गम -  पीलीभीत में माधो  टांडा के पास फुलहर झील
  • सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर और जौनपुर जिलों से 960 कि॰मी॰ का मार्ग तय करने के बाद यह गाज़ीपुर ज़िला में सैदपुर के समीप गंगा नदी से मिल जाती है।
  • कथिना, भैंसी, सरायन, गोन, रेंठ, तरेउना, छोहा, आंध्र छोहा, बहता, सई, कल्याणी आदि गोमती की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं

घाघरा नदी 

  • तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से निकलती है
  • बलिया और छपरा के बीच गंगा नदी में मिल जाती है
  • सहायक नदियाँ- शारदा, राप्ती और छोटी गंडक

यमुना नदी 

  • उद्गम - बंदरपूंछ पर्वतमाला में यमनोत्री ग्लेशियर
  • गंगा की सबसे लम्बी सहायक नदी
  • इसकी लंबाई 1370 किलोमीटर है।
  • प्रयागराज के पास गंगा में मिल जाती है 
  • सहायक नदियाँ
    • सिंध, बेतवा, चंबल और केन नदियाँ दाहिने किनारे की सहायक नदियाँ
    • हिंडन, टोंस, सेंगर और वरुणा बाएं तट की सहायक नदियाँ 

चंबल नदी 

  • उद्गम - मध्य प्रदेश में महू के पास
  • इटावा के पास यमुना नदी से मिल जाती है।
  • चंबल नदी, यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है
  • यह मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा बनाती है।
  • चंबल नदी में बड़ी मात्रा में घड़ियाल पाए जाते हैं 
  • सहायक नदियां- बनास, पार्वती, काली सिंध, क्षिप्रा आदि।

सिंध नदी

  • सिंध नदी मालवा के पठार से निकलती है। 
  • इस नदी पर मध्य प्रदेश में मड़ीखेड़ा बांध बनाया गया है।
  • औरैया(उत्तर प्रदेश) के पास यमुना नदी से मिल जाती है।

बेतवा नदी

  • यह विंध्य पहाड़ी से निकलती है 
  • हमीरपुर में यमुना से मिल जाती है। 
  • बेतवा नदी पर ही मध्य प्रदेश में माता टीला परियोजना बनाई गई है।

केन नदी

  • यह कैमूर रेंज से निकलती है 
  • यह मध्य प्रदेश के पन्ना नेशनल पार्क से होकर गुजरती है।
  • बांदा के निकट यमुना नदी से मिल जाती है

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 

  • आगरा का किला
  • फतेहपुर सीकरी
  • ताजमहल 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT