New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM

Solutions: Current Affairs Quiz 322

  • 5 Questions
  • 5 Minutes
  • 22 May, 2021
  • Q1.

    ‘कलाक्षेत्र फाउंडेशन’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये–

    1. यह केवल भरतनाट्यम नृत्य व गंधर्ववेद संगीत क्षेत्र में पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण हेतु समर्पित एक कला एवं सांस्कृतिक अकादमी है।
    2. इसकी स्थापना वर्ष 1936 में रुक्मिणी देवी तथा उनके पति जॉर्ज अरुंडेल द्वारा की गई थी।
    3. इसे वर्ष 1994 में ‘राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थान’ के रूप में मान्यता दी गई थी।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    1. केवल 2 और 3

    2. केवल 2

    3. केवल 1 और 3

    4. उपर्युक्त सभी।

    The correct answer is: 1
    Solution:

    उत्तर: (a)
    व्याख्या :

    • केंद्र सरकार ने 12 प्रतिष्ठित कलाकारों व संगीतकारों को ‘कलाक्षेत्र फाउंडेशन’ के गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों के रूप में नामित किया है।
    • यह भारतीय कला एवं शिल्प के क्षेत्र में विशेषकर भरतनाट्यम नृत्य व गंधर्ववेद संगीत पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण हेतु समर्पित एक कला एवं सांस्कृतिक अकादमी है।
    • चेन्नई स्थित इस फाउंडेशन की स्थापना रुक्मिणी देवी तथा उनके पति जॉर्ज अरुंडेल द्वारा वर्ष 1936 में की गई थी। इसे वर्ष 1994 में एक अधिनियम के तहत ‘राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थान’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई।
    • रुक्मिणी देवी अरुंडेल द्वारा विकसित भरतनाट्यम की कला शैली अपने कोणीय, सीधे, बैलेट समान किनेस्थेटिक्स तथा रेकास से वचाव व अंगों के अवाधित फेंक (कसेपा) के लिये विख्यात है।

    इस प्रकार, कथन 1 गलत है, जबकि कथन 2 और 3 सही हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

    Q2.

    माईलैब कोविसेल्फ’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. यह भारत की पहली कोविड-19 स्व-परीक्षण किट है।
    2. इसे ‘भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद्’ द्वारा विकसित किया गया है।
    3. यह तकनीक ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ के माध्यम से 15 मिनट से कम समय में परिणाम देने में सक्षम है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1 और 2

    2. केवल 2

    3. केवल 1 और 3

    4. उपर्युक्त सभी।

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर: (c)
    व्याख्या :

    • ‘माईलैब कोविसेल्फ’ भारत की पहली कोविड-19 स्व-परीक्षण किट है। इसका प्रयोग कर व्यक्ति स्वयं SARS-CoV-2 परीक्षण कर सकता है। इसे ‘भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद्’ द्वारा अनुमोदित किया गया है।
    • पुणे स्थित ‘माईलैब डिस्कवरी साल्युशंस’ नामक आणविक कंपनी द्वारा विकसित यह तकनीक ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ के माध्यम से 15 मिनट से कम समय में परिणाम देने में सक्षम है। इसके तहत वायरस की जाँच के लिये नाक से लिये गए नमूने का परीक्षण किया जाता है।
    • यह परीक्षण माईलैब की कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित मोबाइल ऐप से जुड़ा रहता है। उपयोगकर्ता का परीक्षण-परिणाम सकारात्मक होने पर इसे आई.सी.एम.आर. को प्रेषित किया जा सकता है तथा उपचार हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त किये जा सकते हैं।
    • इस प्रकार की परिक्षण किट को सर्वप्रथम अमेरिका द्वारा नवंबर 2020 में, तत्पश्चात यूरोप व दक्षिण कोरिया ने अनुमति प्रदान की थी।

    इस प्रकार, कथन 1 और 3 सही हैं, जबकि कथन 2 सही नहीं है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q3.

    नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर ऐप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. यह मनरेगा के श्रमिकों की जिओ-टैग फोटोग्राफ के साथ वास्तविक समय पर आधारित अवस्थिति प्रदान करेगा।
    2. इसे ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1, न ही 2

    The correct answer is: 4
    Solution:

    उत्तर: (d)
    व्याख्या :

    • ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर (NMMS) ऐप और एरिया ऑफ़िसर मॉनिटरिंग ऐप लॉन्च किया है।
    • एन.एम.एम.एस. ऐप मनरेगा के श्रमिकों की कार्यस्थलों पर जिओ-टैग फोटोग्राफ के साथ वास्तविक समय पर आधारित अवस्थिति प्रदान करेगा, जिससे श्रमिकों को तेज़ी से भुगतान किया जा सकेगा। साथ ही, यह कार्यक्रम की नागरिक निगरानी को बढ़ाएगा।
    • एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप के माध्यम से मनरेगा, पी.एम.ए.वाई.जी., पी.एम.जी.एस.वाई. जैसी ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं के लिये टाइम स्टैंप और जीओ-कोऑर्डिनेट के साथ टैग की गई तस्वीरों और निष्कर्षों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने की सुविधा प्रदान करता है।
    • यह न केवल क्षेत्रीय और पर्यवेक्षी अधिकारियों द्वारा निरीक्षणों के बेहतर रिकॉर्ड रखने में सक्षम होगा, बल्कि बेहतर कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिये निष्कर्षों के विश्लेषण की सुविधा भी प्रदान करेगा।
    • साथ ही, ये दोनों ऐप ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

    इस प्रकार, दोनों कथन सही हैं, अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

    Q4.

    कैंडिडिआसिस संक्रमण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. यह कैंडिडा नामक बैक्टीरिया के कारण होता है।
    2. कैंडिडा एल्बिकान' नामक प्रजाति इस संक्रमण का प्रमुख कारण है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2, दोनों

    4. न तो 1, न ही 2

    The correct answer is: 2
    Solution:

    उत्तर: (b)
    व्याख्या :

    • ‘कैंडिडिआसिस’ अथवा ‘व्हाइट फंगस' एक प्रकार का संक्रामक रोग है, जो ‘कैंडिडा’ नामक यीस्ट (कवक) के कारण होता है।
    • फंगस की संख्या आमतौर पर गर्म व नम हिस्सों में ही बढ़ती है। जब कवक सामान्य से अधिक मात्रा में बढ़ जाते हैं, तो समस्या उत्पन्न होने लगती है। कैंडिडा संक्रमण रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है।
    • सामान्यतः ‘कैंडिडा’ त्वचा तथा शरीर के आंतरिक भागों; मुँँह, गला, आँँत एवं योनि जैसी जगहों पर मौजूद रहता है। किंतु, शरीर के आंतरिक हिस्सों में पहुँचने पर कैंडिडा गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है।
    • 'कैंडिडा एल्बिकान' नामक प्रजाति इस संक्रमण का प्रमुख कारण है।
    कैंडिडा संक्रमण के मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार हो सकते हैं:

    ★ ओरल थ्रश
    ★ एथलीट फुट
    ★ योनि में यीस्ट इंफेक्शन
    ★ नाखूनों में कवक इंफेक्शन
    ★ डायपर रैश

    • कैंडिडा संक्रमण के प्रमुख लक्षण; छाती का संक्रमण ,
    त्वचा में खुजली व लाल चकत्ते होना, जिनका आकार लगातार बढ़ता रहता है, त्वचा की सिलवटों जैसे जननांगों, नितम्बों, स्तनों के नीचे व त्वचा के अन्य भागों में चकत्ते होना आदि।

    इस प्रकार, कथन 1 गलत है, जबकि कथन2 सही है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

    Q5.

    कॉर्प्स फ्लावर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. इसका वैज्ञानिक नाम अमोर्फोफैलस टाइटेनम है।
    2. यह पुष्प 8-10 वर्ष में एक बार खिलता है, जिसे विश्व का सबसे बड़ा पुष्प माना जाता है।
    3. यह पुष्प अपनी बेहतरीन सुगंध के लिये जाना जाता है।

    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

    1. केवल 1 और 2

    2. केवल 2 और 3

    3. केवल 1 और 3

    4. उपरोक्त सभी।

    The correct answer is: 1
    Solution:

    उत्तर: (a)
    व्याख्या :

    • हाल ही में, अमेरिका के ‘सैन फ्रांसिस्को’ में लगभग 10 वर्ष बाद ‘कॉर्प्स फ्लावर’ नामक पुष्प खिला है।
    • कॉर्प्स फ्लावर’ अत्यंत विशाल आकार का एक दुर्लभ पुष्प है। इसका वैज्ञानिक नाम 'अमोर्फोफैलस टाइटेनम' है।
    • यह 8-10 वर्ष में एक बार खिलता है, जिसे विश्व का सबसे बड़ा पुष्प माना जाता है। इसकी लंबाई लगभग 10 फीट होती है। यह एक अत्यंत वज़नी पुष्प है, इसका वज़न 100 किग्रा. तक भी हो सकता है। इसका जीवनकाल 30 से 40 वर्ष तक होता है।
    • यह मूलतः सुमात्रा (इंडोनेशिया) के वर्षावनों में पाया जाता है। इस पुष्प के दो मुख्य घटक होते हैं-

    ★ पहला, स्पैथ- गहरे लाल रंग की पंखुड़ी
    ★ दूसरा, स्पैडिक्स- एक पीले रंग की डाली

    • इसके अतिरिक्त, यह पुष्प अपनी तीव्र दुर्गंध के लिये भी जाना जाता है। इसमें से सड़े माँस अथवा सड़े हुए शव के समान दुर्गंध आती है। इस गंध का कारण डाइमिथाइल ट्राइसल्फाइड (वह तत्त्व कैंसर के घावों, सूक्ष्मजीवों व कुछ सब्जियों से निकलता है)।
    • इसे आई.यू.सी.एन. द्वारा वर्ष 2018 में लुप्तप्राय पौधे के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। 

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 सही हैं, जबकि कथन 3 गलत है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR