New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

Solutions: Current Affairs Quiz 362

  • 5 Questions
  • 5 Minutes
  • 23 July, 2021
  • Q1.

    निधि4कोविड 2.0 पहल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. इसे स्टार्टअप संचालित समाधानों का समर्थन करने के लिये एक त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में तैयार किया गया है।
    2. इस पहल की कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में ‘कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान - प्रौद्योगिकी बिजनेस इनक्यूबेटर’ (KIIT-TBI) को चुना गया है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1 न ही 2।

    The correct answer is: 2
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • निधि4कोविड 2.0 (NIDHI4COVID 2.0) पहल को स्टार्टअप संचालित समाधानों का समर्थन करने के लिये एक त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में तैयार किया गया है, जो देश की वर्तमान चुनौतीपूर्ण कोविड-19 स्थिति से निपटने में सहायक होगा।
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत ‘राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उद्यमिता विकास बोर्ड’ (NSTEDB) के इस विशेष अभियान का उद्देश्य स्वदेशी समाधान तथा नवीन उत्पादों को पेश करना है, जो देश को कोविड-19 महामारी के विरुद्ध प्रभावी ढंग से लड़ने में सहायता करेंगे।
    • डी.एस.टी. द्वारा समर्थित उत्कृष्टता केंद्र ‘कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान - प्रौद्योगिकी बिजनेस इनक्यूबेटर’ (KIIT-TBI) को निधि4कोविड 2.0 पहल की कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में चुना गया है। इसमें कार्यक्रम के तहत के.आई.आई.टी.-टी.बी.आई. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर होनहार स्टार्टअप का समर्थन करने के लिये ₹50 लाख तक की फंडिंग सहायता प्रदान करेगा।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q2.

    ‘कमान अमन सेतु’ किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में अवस्थित है–

    1. जम्मू कश्मीर

    2. लद्दाख

    3. सिक्किम

    4. पंजाब

    The correct answer is: 1
    Solution:

    उत्तर : (a)
    व्याख्या :

    • ‘कमान अमन सेतु’ उत्तरी कश्मीर के उरी ज़िले में स्थित है। भारत तथा पाकिस्तान के मध्य मैत्री सेतु के रूप में स्थित यह सेतु उरी ज़िले में भारत-पाक सीमा का अंतिम बिंदु भी है।
    • वर्ष 2019 के बाद पहली बार भारत व पाकिस्तान की सेनाओं ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर शांति, समरसता तथा करुणा संदेश के प्रतीक के रूप में नियंत्रण रेखा पर फ्लैग मीटिंग की।

    इस प्रकार, विकल्प (a) सही उत्तर है।

    Q3.

    यूनेस्को की ‘ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य परियोजना’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. इस परियोजना’ के तहत मध्य प्रदेश के ग्वालियर तथा ओरछा शहर को चुना गया है।
    2. भारत के उज्जैन तथा वाराणसी शहर पहले से इस परियोजना में शामिल हैं।
    3. इस परियोजना को वर्ष 2011 में ऐतिहासिक शहरों के समावेशी और सुनियोजित विकास के लिये शुरू किया गया था।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1 और 2

    2. केवल 2 और 3

    3. केवल 1 और 3

    4. उपर्युक्त सभी।

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • मध्य प्रदेश के ग्वालियर तथा ओरछा शहर को यूनेस्को की ‘ऐतिहासिक शहरी परिदृश्य परियोजना’ (Historic Urban Landscape Project) के तहत चुना गया है। इस परियोजना को वर्ष 2011 में संस्कृति एवं विरासत का संरक्षण करते हुए तेज़ी से बढ़ते ऐतिहासिक शहरों के समावेशी और सुनियोजित विकास के लिये शुरू किया गया था।
    • भारत में अजमेर तथा वाराणसी सहित दक्षिण एशिया के छह शहर पहले से ही इस परियोजना में शामिल हैं। ओरछा तथा ग्वालियर को शामिल किये जाने के बाद इन शहरों की संख्या 8 हो गई है।
    • इन शहरों को उनके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हुए यूनेस्को, भारत तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से मध्य प्रदेश पर्यटन के विकास के साथ-साथ रोज़गार के अतिरिक्त अवसरों का भी सृजन होगा।

    इस प्रकार, कथन 1 और 3 सही हैं जबकि कथन 2 गलत है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q4.

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. हवा से हवा में मार करने वाली नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल लंबी दूरी तक लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है।
    2. ‘मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल’ स्वदेशी रूप से विकसित, कम भार वाली, दागो और भूल जाओ क्षमता से युक्त मिसाइल है।
    3. ‘मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल’ को उन्नत एवियोनिक्स के साथ अत्याधुनिक लघु इन्फ्रारेड इमेजिंग सीकर के साथ एकीकृत किया गया है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2 और 3

    3. केवल 3

    4. उपर्युक्त में से कोई नहीं।

    The correct answer is: 1
    Solution:

    उत्तर : (a)
    व्याख्या :

    • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से विकसित कम भार वाली, दागो और भूल जाओ ‘मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल’ (MPATGM) का आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में सफलतापूर्वक छठा परीक्षण किया है।
    • आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने तथा भारतीय सेना को मज़बूती प्रदान करने के लिये मिसाइल को एक मैन पोर्टेबल लॉन्चर थर्मल साइट के साथ एकीकृत कर लॉन्च किया गया था।
    • मिसाइल को उन्नत एवियोनिक्स के साथ अत्याधुनिक लघु इन्फ्रारेड इमेजिंग सीकर के साथ एकीकृत किया गया है। इस परीक्षण के बाद भारत तीसरी पीढ़ी की स्वदेशी मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल निर्मित करने के अंतिम चरण में पहुँच गया है। • इसे डी.आर.डी.ओ. द्वारा भारतीय कंपनी वी.ई.एम. टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है।
    • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने ओडिशा तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से हवा में मार करने वाली नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद द्वारा अन्य डी.आर.डी.ओ. प्रयोगशालाओं के सहयोग से विकसित किया गया है।
    • आकाश मिसाइल का नया संस्करण (आकाश-एनजी) 2.5 मैक तक की गति से उड़ान भरने तथा लगभग 60 किमी की दूरी तक लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है। नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल भारतीय वायु रक्षा क्षमता को मज़बूती प्रदान करेगी।

    इस प्रकार, कथन 1 गलत है जबकि कथन 2 और 3 सही हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

    Q5.

    नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. यह विश्व में आधुनिक कला के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है, जिसमें आधुनिक व समकालीन भारतीय कला को संरक्षित किया जाता है।
    2. इसकी स्थापना का उद्देश्य 1850 के दशक के बाद की कलाकृतियों को प्राप्त करना तथा उनका संरक्षण करना है।
    3. भारत सरकार द्वारा वर्ष 1954 में इसका मुख्य संग्रहालय नई दिल्ली में स्थापित किया गया था, इसकी अन्य शाखाएँ मुंबई तथा बैंगलोर में हैं।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1 और 3

    2. केवल 2

    3. केवल 2 और 3

    4. उपर्युक्त सभी।

    The correct answer is: 4
    Solution:

    उत्तर : (d)
    व्याख्या :

    • अगले वर्ष 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के पुनर्गठन तथा जीर्णोद्धार किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा वर्ष 1954 में इसका मुख्य संग्रहालय नई दिल्ली में स्थापित किया गया था, जिसके बाद मुंबई तथा बैंगलोर में इसकी शाखाएँ खोली गई।
    • नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट विश्व में आधुनिक कला के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है, जिसमें आधुनिक व समकालीन भारतीय कला को संरक्षित किया जाता है। इसकी स्थापना का उद्देश्य 1850 के दशक के बाद की कलाकृतियों को प्राप्त करना तथा उनका संरक्षण करना है।
    • इसे संस्कृति मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालय के रूप में प्रशासित व संचालित किया जाता है। इस संग्राहलय में थॉमस डेनियल, राजा रवि वर्मा, अबनींद्रनाथ टैगोर, रवींद्रनाथ टैगोर, गगनेंद्रनाथ टैगोर, नंदलाल बोस, जैमिनी रॉय, अमृता शेरगिल जैसे कलाकारों के साथ-साथ विदेशी कलाकारों की कृतियाँ संग्रहीत हैं।

    इस प्रकार, उपर्युक्त सभी कथन सही हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR