Youtube Videos 06-Jul-2024
Youtube Videos 06-Jul-2024
Youtube Videos 06-Jul-2024
Current Affairs 06-Jul-2024
वैज्ञानिकों ने सिंट्रिचिया कैनिनेर्विस (Syntrichia caninervis : S. caninervis) नामक एक ऐसी रेगिस्तानी काई या शैवाल (Desert Moss) की खोज की है जो मंगल ग्रह जैसी पर्यावरणीय परिस्थितियों में भी जीवित रहने में सक्षम है। यह टेराफॉर्मिंग में सहायक हो सकता है।
Current Affairs 06-Jul-2024
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी मिशन की समय-सीमा मार्च 2025 तक बढ़ा दी है।
Current Affairs 06-Jul-2024
सरकार क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च को पुन: ‘उदारीकृत विप्रेषण योजना’ (Liberalised Remittance Scheme : LRS) के अंतर्गत लाने पर विचार कर रही है। यह योजना भारतीय निवासियों के लिए विदेशों से या विदेशों में धन विप्रेषित करने में सरलता लाने के लिए प्रारंभ की गयी है।
Current Affairs 06-Jul-2024
द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भारत में वायु प्रदूषण एक प्रमुख स्वास्थ्य चिंता है। दिल्ली में प्रतिवर्ष होने वाली मौतों में से लगभग 11.5% (लगभग 12,000) वायु प्रदूषण के कारण होती हैं, जो देश के किसी भी शहर के संदर्भ में सर्वाधिक है।
Important Terminology 06-Jul-2024
यह यू-आकार की झील होती है। इसका निर्माण अत्यधिक विसर्पण के कारण मुख्य नदी की एक शाखा के अलग होने से होता है। ये झीले अनूठी विशेषताओं के कारण वन्यजीव समुदायों के लिए अनुकूल आवास का निर्माण करती हैं। बिहार में स्थित कावर झील एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की गोखुर झील है।
Our support team will be happy to assist you!