New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

तुर्की में 11,000 साल पुराने मानव अवशेष की खोज

प्रारम्भिक परीक्षा – तुर्की में 11,000 साल पुराने मानव अवशेष की खोज
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1 (विश्व इतिहास)

संदर्भ 

हाल ही में तुर्की के पुरातत्वविदों ने लगभग 11,000 साल पुराने नवपाषाण कालीन मानव अवशेष की खोज की है।

Türkiye

प्रमुख बिंदु :-

  • इस खोज को जर्नल एंटीक्विटी पत्रिका में प्रकाशित किया गया था। 
  • यह खोज तुर्की के दक्षिणी में बोनकुक्लू तरला स्थल पर की गई है। 
  • मानव कंकाल के इस अवशेष को 100 से अधिक आभूषणों से सजाया गया है। 
  • इन आभूषणों में लगभग 85 अच्छी स्थिति में पाए गए।
  • पुरातत्वविदों ने इन्हें आकार के आधार पर सात श्रेणियों में विभाजित किया है। 
  • इनमें संभवतः कान में पहने जाने वाले लंबे-शाफ्ट वाले आभूषण (टाइप 1) से लेकर छोटे "बल्बनुमा" शाफ्ट वाले आभूषण (टाइप 3 और 5) शामिल हैं।

jewelery

  • ये आभूषण चूना पत्थर, ओब्सीडियन, क्लोराइट, तांबा और नदी के कंकड़ से बने पाए गए हैं। 
  • ये आभूषण केवल पुरुषों और महिलाओं के अवशेषों में पाए गए, लेकिन बच्चों के अवशेषों में नहीं।
  • इन्हें अवशेषों की ठुड्डी और कानों के बगल में पाया गया है। 
  • इन गहनों को सूझ –बुझ के साथ छेद करके बांधा/पहनाया गया था। 
  • इन आभूषणों के अलग-अलग आकार हैं, जिससे पता चलता है कि वे उन्हें अपने कानों और निचले होंठ में पहनते थे। 
  • निचले होंठ के इन छेदों को लैब्रेट कहा जाता है। 

lower-lip

महत्व :-

  • इस खोज से मनुष्यों की प्रथाओं और मान्यताओं के बारे में जानकारी मिलती  है।
  • इनके रहन सहन और जीवन शैली से जुड़ीं जानकारी प्राप्त होती है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में तुर्की में लगभग 11,000 साल पुराने नवपाषाण कालीन खोजे गए मानव अवशेष के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इस अवशेष को 100 से अधिक आभूषणों से सजाया गया है। 
  2. ये आभूषण केवल पुरुषों और महिलाओं के अवशेषों में पाए गए।  
  3. इन आभूषणों का प्रयोग ठुड्डी और कानों में पहनने के लिए किया जाता था। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

स्रोत : HERITAGE DAILY

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR