New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

25टी बोलार्ड पुल टग अश्व (यार्ड 337)

चर्चा में क्यों?

  • विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में तीसरे 25टी बोलार्ड पुल टग अश्व (यार्ड 337) को शामिल किया गया।

25T-Bollard-Pull-Tug

प्रमुख बिंदु:

  • ये टग 12 नवंबर 2021 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल), कोलकाता के साथ संपन्न छह (06) 25टी बीपी टग के निर्माण अनुबंध का हिस्सा हैं।
  • शिपयार्ड द्वारा अब तक इनमें से दो टग की सफलतापूर्वक डिलीवरी की जा चुकी है।
  • इस टग को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है।
  • इसका निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमों के अनुसार किया गया है।

टग जहाज (Tug Ships):

यह छोटे लेकिन शक्तिशाली जहाज होते हैं, जो बड़े जहाजों, पनडुब्बियों आदि को खींचने, धकेलने या मार्गदर्शन करने के लिए बनाए जाते हैं। इन्हें "टग बोट्स" भी कहा जाता है।

25टी बोलार्ड पुल टग 'अश्व' (यार्ड 337):

  • निर्माण: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) द्वारा निर्मित।
  • विशेषता: 25टी बोलार्ड पुल क्षमता, जहाजों को बर्थिंग, अन-बर्थिंग, टर्निंग और मैन्युवरिंग में मदद करता है।
  • उपयोग: भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों को सहायता प्रदान करने के लिए।
  • अतिरिक्त क्षमता: अग्निशमन सहायता और सीमित खोज एवं बचाव कार्यों में सक्षम।
  • महत्व: 'मेक इन इंडिया' पहल का प्रतीक।

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल):

  • कोलकाता स्थित यह एक प्रमुख रेल और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। 
  • यह मालवाहक वैगन, मेट्रो कोच, यात्री ट्रेनों, नौवहन और सुरक्षा प्रणाली का निर्माण करती है।
  • यह कंपनी 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत वंदे भारत ट्रेनों और पुणे मेट्रो के लिए कोच बना रही है।
  • इसके अलावा, यह भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के लिए जहाजों और टग बोट्स का भी निर्माण कर रही है।

प्रश्न.  25T बोलार्ड पुल टग अश्व का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया गया है?

(a) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड

(b) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड

(c) टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड  

(d) हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X