New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

37वां अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, अफ्रीकी संघ, अफ्रीका क्लब
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2, क्षेत्रीय समूह

संदर्भ-

37वां अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन इथियोपिया के अदीस अबाबा में 18 फरवरी, 2024 को संपन्न हुआ।

African-Union-Summit

मुख्य बिंदु-

  • इसमें अफ्रीकी संघ के सदस्य देशों ने शिक्षा, जलवायु, अर्थव्यवस्था और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
  • अफ्रीका के देशों ने वर्तमान के जलवायु संकट में न्यूनतम योगदान दिया है, फिर भी इसके प्रभावों से समान रूप से पीड़ित हैं। 
  • अफ़्रीकी सरकारें जलवायु संकट के शमन के प्रयासों के लिए सार्वजनिक वित्त का अधिक उपयोग कर रही हैं।
  • ये वित्त संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के कार्यान्वयन एवं अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के लिए उपयोग में आने चाहिए थे। 
  • हाल के वर्षों में विकासशील देशों में जलवायु और विकास प्रयासों के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले वित्त तक पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता बढ़ी है। 
  • इसके लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों, आर्थिक प्रशासन और वित्तीय नियामक संरचनाओं आदि में सुधार की आवश्यकता है
    • जिससे ये विकासशील देशों की वित्तीय आवश्यकताओं को समझ सकें। 

अफ्रीका क्लब-

  • इस शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान 'अफ्रीका क्लब' को लॉन्च किया गया। 
  • 'अफ्रीका क्लब' पर स्वामित्व और नियंत्रण अफ़्रीकी देशों का है। 
  • इस पहल का उद्देश्य है; 
    • SDG और अफ्रीकी संघ के एजेंडा 2063 को एक साथ जोड़कर वैश्विक वित्तीय प्रणाली में अफ्रीका के प्रभाव को बढ़ाना। 
    • नवीन वित्तीय साधनों की तलाश।
    • ऋण प्रबंधन पर विचार-विमर्श के लिए एक स्थान प्रदान करना। 
    • अफ्रीकी देशों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सहयोगात्मक प्रयास को बढ़ावा देना। 
  • 'अफ्रीका क्लब' के सदस्य संस्थानों में शामिल हैं,
    • अफ़्रीकी आयात- निर्यात बैंक
    • व्यापार और विकास बैंक
    • अफ़्रीका वित्त निगम 
    • अफ़्रीकी पुनर्बीमा निगम
    • अफ़्रीकी व्यापार और निवेश विकास बीमा 
    • शेल्टर अफ़्रीक विकास बैंक 
    • ZEP - RE (PTA पुनर्बीमा कंपनी) 

अफ्रीकी यूनियन (African Union- AU)- 

AfricanUnion

  • यह अफ़्रीका महाद्वीप के 55 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी संगठन है।
  • अफ़्रीकी संघ को वर्ष, 2002 में अफ़्रीकी एकता संगठन (OAU) के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया गया था।
  • अफ़्रीकी एकता संगठन का गठन वर्ष, 1963 में किया गया था।
  • AU अपने नागरिकों द्वारा संचालित एक एकीकृत, समृद्ध और शांतिपूर्ण अफ्रीका का निर्माण करना चाहता है।
  • AU का सचिवालय (अफ्रीकी संघ आयोग) अदीस अबाबा, इथियोपिया में स्थित है। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- अफ्रीका क्लब के बारे में निम्नलिखित संस्थानों पर विचार कीजिए।

  1. अफ़्रीकी आयात- निर्यात बैंक
  2. व्यापार और विकास बैंक
  3. अफ़्रीका वित्त निगम 
  4. अफ़्रीकी पुनर्बीमा निगम

उपर्युक्त में से कितना/कितने संस्थान अफ्रीका क्लब में शामिल है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) केवल तीन 

(d) सभी चारों

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न-37वें अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन में वितीय संस्थान अफ्रीका क्लब के गठन का निर्णय लिया गया। यह किस प्रकार SDG और अफ्रीकी संघ के एजेंडा 2063 को एक साथ जोड़कर वैश्विक वित्तीय प्रणाली में अफ्रीका के प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेगा। विवेचना कीजिए। 

उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR