New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

छठा अंतर्राष्ट्रीय शैव सिद्धांत सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

  • छठा अंतर्राष्ट्रीय शैव सिद्धांत सम्मेलन चेन्नई, तमिलनाडु में SRM विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (SRMIST), कट्टनकुलथुर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। 

प्रमुख बिंदु:

  • इस सम्मेलन का आयोजन तिरुकायिलया परंपराई धर्मपुरम अधीनम के अंतर्राष्ट्रीय शैव सिद्धांत अनुसंधान संस्थान और SRMIST के संयुक्त प्रयास से हो रहा है।
  • सम्मेलन में लगभग 3,000 प्रतिभागियों की उपस्थिति अपेक्षित है, जिनमें भारत और विदेशों से आए विद्वान, साधक, छात्र और विशिष्ट अतिथि शामिल हैं। 
  • मलेशिया से 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, तान श्री नादराजाह के नेतृत्व मे सम्मेलन में भाग ले रहा है, जो शैव सिद्धांत पर अंतर्राष्ट्रीय संवाद को दर्शाता है। 
  • सम्मेलन के दौरान शैव दर्शन और तमिल साहित्य पर आधारित 75 विद्वत् प्रकाशनों का विमोचन किया जाएगा, जो इस परंपरा की गहराई और समृद्धि को उजागर करते हैं। 

सम्मेलन का महत्व:

  • यह सम्मेलन शैव सिद्धांत के गहन अध्ययन और वैश्विक स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
  • यह आयोजन शैव परंपरा की जीवंतता और इसकी आधुनिक प्रासंगिकता को रेखांकित करता है।

प्रश्न. छठा अंतर्राष्ट्रीय शैव सिद्धांत सम्मेलन किस संस्थान में आयोजित किया जा रहा है?

(a) मद्रास विश्वविद्यालय

(b) अन्ना विश्वविद्यालय

(c) SRM विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (SRMIST)

(d) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR