
- हाल ही में ए एस राजीव को सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया
- वर्तमान में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव केंद्रीय सतर्कता आयुक्त हैं
केंद्रीय सतर्कता आयोग
- वर्ष 1964 में केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना की गयी।
- इसकी स्थापना के. संथानम समिति की सिफारिश पर की गयी थी
- कार्य - सरकारी कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार या पद के दुरूपयोग के मामलों में उचित कार्रवाई की सिफारिश करना
- इसकी कार्यवाही का स्वरूप न्यायिक होता है।
- इसके पास सिविल न्यायालय की सभी शक्तियाँ होती हैं।
- यह किसी मंत्रालय/विभाग द्वारा नियंत्रित नहीं है।
- यह संसद के प्रति उत्तरदायी है
- केंद्रीय सतर्कता आयोग में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और 2 सतर्कता आयुक्त होते हैं
- इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधान मंत्री, गृह मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति की सिफारिशों पर की जाती है।
- इनका कार्यकाल 4 वर्ष या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, होता है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT