New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS)

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने 'अपग्रेडेड अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS 2.0) का शुभारंभ किया। इस अपग्रेडेड पोर्टल को निर्धारित परियोजना समयसीमा के अनुसार विकसित और लागू किया गया है। इसका उद्देश्य आयोग के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत दूसरी अपील और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है। 

अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS) के बारे में 

  • अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS) एक ऑनलाइन वेब एप्लिकेशन पोर्टल है, जिसे केंद्रीय सूचना आयोग ने पहली बार सितंबर 2016 में शुरू किया था। 
  • यह लोगों को ऑनलाइन दूसरी अपील और शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है तथा मामलों के पंजीकरण, सुनवाई की तिथि निर्धारित करने, निर्णय जारी करने, निर्णय अपलोड करने और अन्य संबंधित प्रक्रियाओं के संपूर्ण डिजिटल प्रबंधन की सुविधा प्रदान करता है।

AppCoMS 2.0 के बारे में 

  • AppCoMS 2.0 को बेहतर सुरक्षा मानकों, उन्नत सुविधाओं और अधिक सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के साथ एक तकनीकी रूप से उन्नत प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।

विशेषताएँ: 

  • यह दूसरी अपीलों और शिकायतों के निस्तारण को अधिक सरल बनाएगा और आवेदकों तथा अन्य हितधारकों को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल अनुभव प्रदान करेगा।
  • इसमें आवेदकों, लोक प्राधिकरणों के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारियों (सीपीआईओ) और अन्य हितधारकों के लिए ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर से जुड़े उपयोगकर्ता खाते बनाने की सुविधा दी गई है। 
  • इस अपग्रेडेड सिस्टम में आवेदक अपने उपयोगकर्ता खातों के माध्यम से दूसरी अपील और शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
  • AppCoMS 2.0 की एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता आयोग द्वारा नोटिस और आदेशों पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (डीएससी) के उपयोग की सुविधा है।
  • अपग्रेडेड पोर्टल लोक प्राधिकरणों और उनके नामित अधिकारियों के लिए भी बेहतर सुविधाएं प्रदान करता है। इसके तहत सीपीआईओ के लिए यूजर्स अकाउंट बनाए जाएंगे, जिससे वे दूसरी अपीलों और शिकायतों का विवरण देख सकेंगे तथा पोर्टल के माध्यम से मामलों से संबंधित दस्तावेज जमा कर सकेंगे।

अतिरिक्त सुविधाएँ: 

नई प्रणाली के तहत आवेदकों को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। 

  • आवेदक मामले की समय-सीमा देख सकेंगे, 
  • दस्तावेजों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे, 
  • सुनवाई संबंधी नोटिस डाउनलोड कर सकेंगे और निर्णयों एवं आदेशों की प्रतियां भी प्राप्त कर सकेंगे। 

नागरिक केन्द्रित शासन को बढ़ावा:

  • AppCoMS 2.0 का शुभारंभ प्रौद्योगिकी और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देने की भारत सरकार की लगातार कोशिशों का ही एक हिस्सा है।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR