

- ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया।
- ये दोनों सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।
- इनकी नियुक्ति, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम 2023 के तहत की गयी है
चुनाव आयोग
- चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है
- इसका गठन 25 जनवरी 1950 को किया गया था
- वर्तमान में, भारत के चुनाव आयोग में तीन सदस्य होते हैं।
- एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त
- चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति एक चयन समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
- इस चयन समिति में शामिल हैं -
- अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री
- प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
- लोकसभा में विपक्ष का नेता
- यदि लोकसभा में विपक्ष का कोई मान्यता प्राप्त नेता नहीं है, तो लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता चयन समिति का सदस्य होगा।
- मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष तक या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, तक होता है
- इनकी पुनर्नियुक्ति नहीं हो सकती
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT