

चर्चा में क्यों ?
- हाल ही में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को ATD बेस्ट अवार्ड्स 2024 से सम्मानित किया गया।
- पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को इससे पहले वर्ष 2021 और 2023 में भी यह अवार्ड मिल चुका है।

ATD बेस्ट अवार्ड्स
- ATD बेस्ट अवार्ड्स शिक्षण और विकास (L&D) के क्षेत्र में सबसे सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है।
- यह अमेरिका स्थित एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (ATD) की ओर से दिया जाता है।
- यह उन संगठनों को सम्मानित करता है:
- जो एक रणनीतिक व्यावसायिक उपकरण के रूप में प्रतिभा विकास का लाभ उठाते हैं
- प्रभावी कर्मचारी विकास अभ्यासों के माध्यम से उद्यम-व्यापी सफलता का प्रदर्शन करते हैं।
पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
- यह महारत्न श्रेणी का सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है
- इसकी स्थापना वर्ष 1989 में हुई थी।
- इसका मुख्यालय गुरूग्राम (हरियाणा) में है।
- यह क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विद्युत ग्रिडों की स्थापना और कार्यान्वयन में सहायता करता है
- यह देश के 90% अंतरराज्यीय और अंतर-क्षेत्रीय बिजली ट्रांसमिशन सिस्टम को कवर करता है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT