
- हाल ही में ब्रू जनजाति के लोगों ने पहली बार लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा के मतदाता के तौर पर मतदान किया।
- इससे पहले के लोकसभा चुनावों में ये मिजोरम के मतदाता के रूप में मतदान करते थे।
- जातीय संघर्ष के कारण मिजोरम के लगभग 37,000 ब्रू प्रवासी विस्थापित हुए थे।
- यह पूर्वोत्तर भारत में अब तक का सबसे बड़ा आंतरिक विस्थापन था।
- लम्बे समय तक राहत शिविरों में रहने के बाद इन्हें त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसाया गया है।
- इसके लिए वर्ष 2020 में एक समझौता हुआ था।
- जिसमें केंद्र सरकार, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम की राज्य सरकार व ब्रू समुदाय के प्रतिनिधि शामिल थे।
ब्रू जनजाति
- यह मिजोरम का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक आदिवासी समूह है।
- इन्हें रियांग के नाम से भी जाना जाता है।
- यह म्यांमार के शान प्रांत के पहाड़ी इलाके के मूल निवासी हैं।
- इनकी बोली रियांग है।
- रियांग में ब्रू का अर्थ ‘मानव’ होता है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT