
चर्चा में क्यों ?
- हाल ही में हम्पी विश्व विरासत क्षेत्र में पम्पा झील के पास लगभग 2,500 वर्ष पुराने शैलचित्रों की खोज की गई।
- यह खोज कर्नाटक राज्य पुरातत्व संग्रहालय एवं विरासत विभाग द्वारा की गई।
- इन शैलचित्रों में एक कूबड़ वाले खड़े बैल को बाघ द्वारा पकड़े हुए दिखाया गया है।
- इनमें नारंगी और लाल रंग का प्रयोग किया गया है
पम्पा झील
- यह तुंगभद्रा नदी के दक्षिण में कर्नाटक के कोप्पल जिले में हम्पी के पास स्थित है।
- यह हिंदू पौराणिक कथाओं में पंच-सरोवर के नाम से प्रसिद्ध पांच पवित्र झीलों में से एक है।
- इन पांच झीलों में मान सरोवर, बिंदु सरोवर, नारायण सरोवर, पंपा सरोवर और पुष्कर सरोवर शामिल हैं।
- पौराणिक कथाओं में यह झील वह स्थान है, जहां शिव की पत्नी पार्वती के एक रूप पंपा ने शिव के प्रति अपनी भक्ति दिखाने के लिए तपस्या की थी।
- इसका उल्लेख रामायण में भी मिलता है, जहां शबरी ने राम के आगमन की प्रतीक्षा की थी।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT