डोमेन ड्राइवर म्यूटेशन एस्टीमेटर (Dome)

प्रारम्भिक परीक्षा – डोमेन ड्राइवर म्यूटेशन एस्टीमेटर (Dome)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा कैंसर के दुर्लभ उत्परिवर्तन की पहचान करने के लिए एक नई तकनीक 'डोमेन ड्राइवर म्यूटेशन एस्टीमेटर (Dome)' विकसित की है।

Dome

प्रमुख बिंदु :-

  • इस शोध को ऑक्सफोर्ड प्रेस जर्नल Nucleic Acids Research (NAR) कैंसर पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
  • इसे मुंबई के एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट, रिसर्च एंड एजुकेशन इन कैंसर (ACTREC), टाटा मेमोरियल सेंटर के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया है।
  • इस उपकरण का आविष्कार डॉ. अमित दत्त ने संकेत देसाई, सुहैल अहमद के साथ मिलकर किया है। 
    • डॉ. अमित दत्त दिल्ली विश्वविद्यालय के जेनेटिक्स विभाग में कार्यरत हैं।

डोमेन ड्राइवर म्यूटेशन एस्टीमेटर (Dome) :-

  • यह एक उन्नत कंप्यूटर प्रोग्राम है।
  • इसे विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगियों में ट्यूमर की आनुवंशिक संरचना की जांच करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह उपकरण रोगियों में दुर्लभ उत्परिवर्तन का पता लगाने तथा इन परिवर्तनों की बारीकियों को समझने में सहायक है।
  • यह जीन के भीतर उनके सटीक स्थानों का पता लगाता है।
    • जीन में अलग-अलग खंड होते हैं जिन्हें डोमेन के रूप में जाना जाता है।
    • प्रत्येक डोमेन विशिष्ट कार्यात्मकताओं से संपन्न होता है।
    • इन डोमेन के भीतर होने वाले उत्परिवर्तन से प्रोटीन कार्य बाधित होने की संभावना अधिक होती है, जो संभावित रूप से कैंसर की प्रगति में योगदान देता है।
    • Dome उत्परिवर्तनों की स्थिति का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करता है।

इस नई तकनीक से मरीजों को होने वाले लाभ :-

  • यह प्रत्येक रोगी के कैंसर प्रोफ़ाइल के अनुरूप उपचारों के विकास की सुविधा प्रदान करता है।
  • यह जीन के आधार पर अज्ञात वेरिएंट का पहचान कर उसका विश्लेषण करता है।
  • यह रोगी में कैंसर की स्थिति/प्रगति की जानकारी प्रदान करता है।
  • यह चिकित्सकों को उपचार के लिए प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध कराता  है।
  • यह उपकरण 32,917 नए कैंसर से जुड़े उत्परिवर्तनों की पहचान करने में सक्षम है।
  • यह उपकरण आने वाले वर्षों में कैंसर उपचारों के लिए महत्वपूर्ण होगा।
  • इस उपकरण का उपयोग ऑन्कोलॉजी क्षेत्र में अत्यधिक है।

ऑन्कोलॉजी:-

oncology

  • ऑनकोलॉजी शब्द की व्युत्पत्ति ग्रीक शब्द “ओन्कोस” से हुई है, जिसका अर्थ है “ट्यूमर”, “मात्रा” या “द्रव्यमान”।
  • यह मेडिकल सेक्टर की एक प्रमुख ब्रांच है।
  • यह कैंसर ट्यूमर के अध्ययन, उपचार, डायग्नोसिस और रोकथाम से संबंधित है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : डोमेन ड्राइवर म्यूटेशन एस्टीमेटर (Dome) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. यह एक उन्नत कंप्यूटर प्रोग्राम है।
  2. इसे विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगियों में ट्यूमर की आनुवंशिक संरचना की जांच करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  3. इसे मुंबई के एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट, रिसर्च एंड एजुकेशन इन कैंसर (ACTREC), टाटा मेमोरियल सेंटर के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

स्रोत : The Indian EXPRESS

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT