New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डॉ. प्रभा अत्रे (Dr. Prabha Atre)

प्रारंभिक परीक्षा –  डॉ. प्रभा अत्रे( Dr. Prabha Atre)

चर्चा में क्यों

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे के  13 जनवरी,2024 को निधन पर शोक व्यक्त किया।

Dr-Prabha-Atre

प्रमुख बिंदु 

  • शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।
  • शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को वर्ष 1990 में पद्मश्री और वर्ष 2002 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया तथा वर्ष 2022 में उन्हें पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत जीवन गौरव पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कालिदास सम्मान पुरस्कार, गुजरात सरकार द्वारा तानारीरी संगीत सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया था ।
  • प्रभा अत्रे की रचनात्मकता, सर्वोच्च कलात्मक उत्कृष्टता, उत्कृष्ट उपलब्धि और संगीत के प्रति विशिष्ट आजीवन समर्पण के लिए कर्नाटक सरकार द्वारा मल्लिकार्जुन मंसूर सम्मान प्रदान किया गया।
  • 13 सितंबर, 1932 को पुणे में जन्मीं प्रभा अत्रे किराना घराने की प्रमुख शास्त्रीय गायिका थीं।
  • प्रभा अत्रे को ख्याल, ठुमरी, दादरा, गजल, गीत, नाट्यसंगीत और भजन में महारत हासिल थी।
  • गायिका प्रभा आत्रे ने अपूर्वा कल्याण, दादरी कौंस, पटदीप मल्हार, तिलंग भैरवी और रवि भैरवी जैसे कई रागों को बनाया।
  • प्रभा आत्रे म्यूजिक कंपोजिशन पर लिखी गईं तीन पुस्तकें स्वरागिनी, स्वरारांगी और स्वरंजनी काफी प्रसिद्ध हैं।
  • प्रभा अत्रे ऑल इंडिया रेडियो की फॉर्मर असिस्टेंड प्रोड्यूसर और ए-ग्रेड ड्रामा आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं।
  • प्रभा अत्रे के नाम सिंगल स्टेज में 11 पुस्तकें रिलीज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
  • प्रभा अत्रे ने 18 अप्रैल, 2016 को नई दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेंटर में म्यूजिक पर लिखी गईं हिंदी और अंग्रेजी भाषा की 11 पुस्तकें लॉन्च की थीं।
  • उन्होंने मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में संगीत पर एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 13 सितंबर, 1932 को पुणे में जन्मीं प्रभा अत्रे किराना घराने की प्रमुख शास्त्रीय गायिका थीं।
  2. शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को वर्ष 1990 में पद्मश्री और वर्ष 2002 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।
  3.  प्रभा आत्रे ने अपूर्वा कल्याण, दादरी कौंस, पटदीप मल्हार, तिलंग भैरवी, रवि भैरवी और मधुर कौन जैसे कई रागों को बनाया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत: pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR