New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पापुआ न्यू गिनी में आपातकाल

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, पापुआ न्यू गिनी

संदर्भ-

  • दंगा फैलने के कारण पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में 11 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने आपातकाल की घोषणा कर दी।

papua-new-guinea

मुख्य बिंदु-

  • पोर्ट मोरेस्बी में आपातकाल की स्थिति 14 दिनों तक रहेगी।
  • अशांति तब भड़की जब नवीनतम वेतन चेक में वेतन में 50% तक की कमी को लेकर पुलिस और अन्य लोक सेवकों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
  • प्रधानमंत्री के अनुसार, वेतन में कटौती कंप्यूटर त्रुटी के कारण हुई थी, जिससे लोक सेवकों के वेतन चेक से $100 (£78) तक की कटौती हो गई थी।
  • फरवरी, 2004 के भुगतान में प्रशासनिक त्रुटि को सुधार लिया जायेगा।
  • प्रधानमंत्री ने कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जिसमे वित्त सचिव और पुलिस आयुक्त भी शामिल हैं।

पापुआ न्यू गिनी-

emergency-in-papua-new-guinea

  • यह दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश है।
  • पापुआ न्यू गिनी भूमध्य रेखा के ठीक दक्षिण से टोरेस स्ट्रेट तक फैला है , जो न्यू गिनी को केप यॉर्क प्रायद्वीप से अलग करता है।
  • पापुआ न्यू गिनी की मुख्यभूमि इंडोनेशियाई पापुआ के साथ अपनी पश्चिमी सीमा बनाती है।
  • इसमें विश्व के दूसरे सबसे बड़े द्वीप न्यू गिनी का पूर्वी भाग शामिल है।
  • मुख्य भूमि से दूर कई छोटे द्वीप और द्वीप समूह हैं - बोगेनविले द्वीप और बिस्मार्क द्वीपसमूह।
  • बिस्मार्क द्वीपसमूह में न्यू ब्रिटेन , न्यू आयरलैंड , एडमिरल्टी द्वीप समूह आदि स्थित हैं।
  • बोगेनविले और बुका द्वीप सोलोमन द्वीप समूह के भाग हैं।
  • पापुआ न्यू गिनी में कई छोटे अपतटीय द्वीप और एटाल भी स्थित हैं।
  • पापुआ न्यू गिनी  की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी  दक्षिणपूर्वी न्यू गिनी में कोरल सागर पर स्थित है।
  • पापुआ न्यू गिनी के निवासियों को मेलानेशियन कहा जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. हाल ही में पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में में आपातकाल लगा दिया गया। 
  2. पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे की हत्या कर दी गई।
  3. पापुआ न्यू गिनी कैरेबियन सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर- (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR