New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

इरास्मस फाइल पुरस्कार, 2024

प्रारम्भिक परीक्षा इरास्मस फाइल पुरस्कार, 2024

संदर्भ 

हाल ही में प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा भारतीय लेखक अमिताव घोष को इरास्मस पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है।

Amitav-Ghosh

प्रमुख बिंदु :-

  • यह पुरस्कार इनके  'अकल्पनीय की कल्पना' विषय के लिए दिया गया है। 
  • इन्होनें अपनी पुस्तकों में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न वैश्विक जलवायु संकट को एक सांस्कृतिक संकट के रूप में उजागर किया है। 

इरास्मस फाइल पुरस्कार:-

  • यह प्रतिवर्ष उस व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है, जिसने मानविकी या कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो। 
  • इस पुरस्कार के तहत 150,000 यूरो की राशि दी जाती है। 
  • इसे प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।  

अमिताव घोष:-

AmitavGhosh

  • इनका जन्म वर्ष 1956 में कोलकाता में हुआ था। 
  • यह भारत के अंग्रेजी भाषा के साहित्यकार तथा मानवतावाद के प्रचारक हैं। 
  • इनके द्वारा रचित एक उपन्यास द शैडो लाइन्स के लिये इन्हें वर्ष 2018 में भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
  • इन्होंने ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी से सामाजिक मानवविज्ञान का अध्ययन किया है। 
  • इन्होंने अपनी पुस्तक द हंग्री टाइड में सुंदरबन के ज्वारीय परिदृश्य पर शोध किया था।
  • इसमें जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को उजागर किया है।
  • इन्होंने अपनी गैर-काल्पनिक पुस्तक द नटमेग्स कर्स में पृथ्वी पर स्थित संकट को एक विनाशकारी दृष्टि से दर्शाया है। 
  • अपने निबंध द ग्रेट डिरेंजमेंट में इन्होंने युद्ध और व्यापार के भू-राजनीतिक संदर्भ के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को देखने की चुनौती प्रस्तुत की है। 
  • यह एक नए मानवतावाद के प्रचारक हैं।
  • अमिताव घोष की प्रसिद्ध पुस्तक :- द नटमेग्स कर्क्स, द हंग्री टाइड, द ग्रेट डिरेंजमेंट, 'द शैडो लाइन्स', 'द हंग्री टाइड' और द इबिस ट्रिलॉजी आदि। 

प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन :-

PraemiumErasmianumFoundation

  • यह एक डच सांस्कृतिक संस्था है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1958 में लिपे-बिस्टरफेल्ड के प्रिंस बर्नहार्ड ने की थी। फाउंडेशन का उद्देश्य कला, सामाजिक विज्ञान और मानविकी की स्थिति को मजबूत करना है। 
  • यह फाउंडेशन डेसिडेरियस इरास्मस के विचारों और यूरोपीय सांस्कृतिक परंपराओं से प्रेरित है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : इरास्मस फाइल पुरस्कार, 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. हाल ही में प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा भारतीय लेखक अमिताव घोष को इरास्मस पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है। 
  2. यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उस व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है, जिसने मानविकी या कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो। 

3.इस पुरस्कार के तहत 1,00,000 यूरो की राशि दी जाती है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (b)

स्रोत : Praemium Erasmianum Foundation

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR