New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

इथेनॉल 100 ईंधन लॉन्च

प्रारंभिक परीक्षा –इथेनॉल 100 ईंधन,इथेनॉल
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3–ऊर्जा, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण

चर्चा में क्यों

  • केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल के खुदरा विक्रय केन्द्रों में ऑटोमोटिव ईंधन 'इथेनॉल 100' लॉन्च किया।

Ethanol

प्रमुख बिंदु

  • 'इथेनॉल 100' को पांच राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली और तमिलनाडु) में 183 खुदरा विक्रय केन्द्रों से ख़रीदा जा सकेगा

इथेनॉल 100 ईंधन

  • इथेनॉल 100 में शामिल है -
    • 92-94 प्रतिशतइथेनॉल
    • 4-5 प्रतिशत मोटर स्पिरिट
    • 1.5 प्रतिशत को-सॉल्वेंट हाइअर सैचुरेटेड अल्कोहल
  • यह पेट्रोल का एक स्वच्छ और हरित विकल्प है।
  • इसका उपयोग वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला में किया जा सकता है,
  • इसमेंगैसोलीन, इथेनॉल या दोनों के किसी भी मिश्रण पर चलने के लिए डिज़ाइन किए गए फ्लेक्स-फ्यूल वाहन शामिल हैं

महत्व

  • इथेनॉल 100 की शुरुआत प्रधानमंत्री के अन्नदाताओं को ऊर्जादाता में बदलने की दृष्टि से प्रेरित है
  • यह ग्रीनहाउस गैसों और प्रदूषकों के उत्सर्जन को कम करेगा
    • यह जलवायु परिवर्तन से निपटने और वायु गुणवत्ता को सुधारनेमें सहायता करेगा
  • इससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी
  • यह कच्चे तेल पर आयात निर्भरता को कम करेगा
  • इससेकृषि क्षेत्र को भीबढ़ावा मिलेगा
  • पिछले 10 वर्षों के दौरान इथेनॉल मिश्रण पहलों से किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ ग्रामीण रोजगार में वृद्धि हुई है
    • इससे 1.75 करोड़ वृक्ष लगाने के बराबर कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई है
    • 85,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की भी बचत हुई है।

इथेनॉल

  • यह एक कार्बनिक रासायनिक यौगिक है, जो बायोमास से उत्पन्न होता है।
  • इसे एथिल अल्कोहल, ग्रेन अल्कोहल, ड्रिंकिंग अल्कोहल या केवल अल्कोहल भी कहा जाता है।
  • यह एक बॉयो-फ्यूल है।
  • इसे मक्का, गन्ना, गेहूं आदिपौधों से तैयार किया जाता है।
  • इसका उत्पादन मुख्य रूप से किण्वन प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।

FERMENTATION

  • इथेनॉल को ईंधन के रूप में पेट्रोल के साथ मिलाया जाता है।
  • उत्सर्जन को कम करने और कच्चे पेट्रोलियम पर आयात बोझ को कम करने के लिए भारत द्वारा पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को मिलाया जा रहा है
    • भारत सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025 - 26 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रित करना है
  • इथेनॉल अणु में ऑक्सीजन होता है, यह इंजन को ईंधन को पूरी तरह से जलाने की अनुमति देता है
    • इसके कारण कम उत्सर्जन होता है और पर्यावरण प्रदूषण भी कम होता है।
  • इथेनॉल का उत्पादन उन पौधों से होता है जो सूर्य की ऊर्जा का उपयोग करते हैं, इसलिए इथेनॉल को नवीकरणीय ईंधन भी माना जाता है

प्रश्न –इथेनॉल के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये 

  1. यह एक कार्बनिक रासायनिक यौगिक है, जो बायोमास से उत्पन्न होता है।
  2. इसका उत्पादन मुख्य रूप से किण्वन प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।
  3. इसे नवीकरणीय ईंधन नहीं माना जाता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a)      केवल 1    (b) केवल 2 और 3

(c)      1 और 2   (d) 1, 2 और 3

उत्तर – c

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR