

चर्चा में क्यों ?
- भारतीय वन्यजीव संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार गंगा और उसकी सहायक नदियों में लगभग 4,000 गंगा नदी डॉल्फिन हैं
- इनमें से लगभग 2000 से अधिक डॉल्फिन सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं
- डॉल्फ़िन की बढ़ती आबादी को नदी के पर्यावरण के लिए एक अच्छा संकेत माना जाता है।
गंगा नदी डॉल्फिन
- इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटनिस्टा गैंगेटिका है।
- यह भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है।
- यह डॉल्फ़िन अंधी होती हैं
- यह सिर्फ मीठे पानी में ही रह सकती हैं
- यह पानी में सांस नहीं ले सकती इसीलिए इसे साँस लेने के लिये पानी से बाहर आना पड़ता है
- साँस लेते समय निकलने वाली ध्वनि के कारण इसे 'सुसु' भी कहा जाता है
- यह भारत, नेपाल और बांग्लादेश में पाई जाती है।
- भारत में यह गंगा नदी और उसकी सहायक घाघरा, कोसी, गंडक, चंबल, और यमुना आदि नदियों में पाई जाती है।
- यह वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में सूचीबद्ध है
भारतीय वन्यजीव संस्थान
- स्थापना - वर्ष 1982
- यह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वतंत्र निकाय है।
- यह संस्था वन्यजीव अनुसंधान और प्रबंधन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, शैक्षणिक पाठ्यक्रम और सलाह प्रदान करती है।
- यह देहरादून में स्थित है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT